विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajiv Gandhi Jayanti : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Sun, 21 Aug 2022 07:36 AM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2022 07:42 AM (IST)

Rajiv Gandhi Jayanti कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी। एनएसयूआई के जिला महासचिव पुलकित पाठक ने ...और पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पौधरोपण करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पौधरोपण करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Rajiv Gandhi Jayanti : देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती 20 अगस्‍त को मनायी गयी।  इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।

पौधरोपण का आयोजन : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई के जिला महासचिव पुलकित पाठक ने नगर पंचायत मडराक के इंडियन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में जाकर राजीव गांधी की 78 वीं जयंती पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।

पुलकित ने स्कूल में में एनएसयूआई के साथियों और अध्यापकों के साथ में मिलाकर गमलों में वृक्षारोपण किया। उन्‍होंने कहा की राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे, आज अगर हम मोबाइल, लैपटाप व कंप्‍यूटर चला पा रहे हैं तो राजीव गांधी की ही देन है। राजीव गांधी भारत में सूचना क्रान्ति का जनक माना जाता है।

जदेश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने ही किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया।

ये लोग रहे मौजूद : इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक, समाजसेवी दीपक पाठक, लवकुश ब्रजराज, रंजीत सिंह, तनमय पाठक, ऋषिक, प्रियांशु, यशिका,हर्ष, कृष्णा , शाहजान, छोटू आदि उपस्‍थित रहे।

जगह जगह आयोजित हुए कार्यक्रम :पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जन्मतिथि पर शनिवार को कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। कांग्रेसियों ने उन्हें संचार क्रांति का जनक बताया।

मैरिस रोड स्थित अयोध्याकुटी पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बंसल ने कहा कि राजीव गांधी की सोच काफी दूरगामी थी। पंचायती राज प्रणाली को सशक्त बनाया। जवाहर नवोदय विद्यालय उनकी ही देन हैं। भाजपा के विरोध की अनदेखी कर कंप्यूटर को बढ़ावा दिया।