अलीगढ़ में कांग्रेस 255 व बसपा 139 बूथों पर नहीं खोल सकी खाता
सात विधानसभा सीट हैं। इन सभी सीटों पर कुल 3134 बूथ बनाए गए थे। गुरुवार को आए चुनावी परिणाम में भाजपा ने जिले की सातों सीटों पर 2017 की तरह दोबारा से परचम लहरा दिया। भाजपा प्रत्याशियों ने सपा-रालोद गठबंधन बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह पटखनी दी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा ने विपक्षियों दलों का सूपड़ा साफ कर दिया हो, लेकिन जिले के 15 बूथ ऐसे हैं, जहां पर भाजपा का खाता नहीं खुला है। यह सभी बूथ कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र के हैं। वहीं, कांग्रेस जिले के 255 व बसपा जिले के 139 बूथों पर एक भी वोट नहीं पा सकी। खैर, इगलास व बरौली में चुनाव लड़ी वाली रालोद को 13 बूथों पर एक भी वोट नहीं मिला। अतरौली, छर्रा, कोल व शहर विधानसभा में सपा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को हर बूथ पर वोट मिले।
भाजपा ने लहराया परचम
जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इन सभी सीटों पर कुल 3134 बूथ बनाए गए थे। गुरुवार को आए चुनावी परिणाम में भाजपा ने जिले की सातों सीटों पर 2017 की तरह दोबारा से परचम लहरा दिया। भाजपा प्रत्याशियों ने सपा-रालोद गठबंधन, बसपा व कांग्रेस प्रत्याशियों को बुरी तरह पटखनी दी। पड़ताल में पता चला है कि खैर विधानसभा क्षेत्र में कुल 462 बूथ हैं। भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान को इन सभी बूथों पर वोट मिले हैं। कुछ बूथ ऐसे हैं, जहां 10 से कम मत हासिल हुए। बसपा प्रत्याशी चारू केन भी यहां से हर बूथ पर अपना खाता खोलने में सफल रहीं। रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी छह व कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका थापर 75 बूथों पर खाता नहीं खोल सकीं। बरौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 446 बूथ पर भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को सभी बूथों पर वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी नरेंद्र शर्मा का भी हर बूथ पर वोट तो मिले। कई बूथ ऐसे भी हैं, जहां पर 10 से कम वोट उनके हिस्से में आए है। रालोद प्रत्याशी प्रमोद गौड़ छह व कांग्रेस प्रत्याशी गौरांगदेव चौहान 18 बूथों पर एक भी वोट नहीं पा सके। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में जिले में सबसे अधिक 478 बूथ हैं। भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह व सपा प्रत्याशी वीरेश यादव को हर बूथ पर वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार 79 व बसपा प्रत्याशी डा. ओमवीर सिंह 44 बूथों पर खाता नहीं खोल सके।
सपा प्रत्याशी को हर बूथ पर मिला वोट
छर्रा विधानसभा क्षेत्र के 447 बूथों में भाजपा प्रत्याशी रवेंद्र पाल सिंह व सपा की लक्ष्मी धनगर को हर बूथ पर वोट मिला है। कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश शर्मा 44 व बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव नौ बूथों पर खाता नहीं खोल सके। कोल विधानसभा क्षेत्र में 427 में से सपा प्रत्याशी अज्जू इशहाक व कांग्रेस प्रत्याशी विवेक बंसल को हर बूथ पर वोट मिला हैं। भाजपा प्रत्याशी अनिल पाराशर यहां आठ बूथ व बसपा प्रत्याशी मो . बिलाल भी 40 बूथों पर एक भी वोट नहीं पा सके। शहर विधानसभा क्षेत्र में कुल 395 बूथ हैं। भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा सात बूथों पर खाता नहीं खोल सकीं। सपा प्रत्याशी जफर आलम को हर बूथ पर वोट मिला है। बसपा प्रत्याशी रजिया खान 42 व कांग्रेस प्रत्याशी सलमान इम्तियाज 26 बूथों पर अपना खाता नहीं खोल सके। इगलास विधानसभा क्षेत्र में कुल 479 बूथ में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी को हर बूथ पर वोट मिले। रालोद प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर एक बूथ पर खाता नहीं खोल सके। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति 13 व बसपा प्रत्याशी सुशील कुमार चार बूथों पर खाता नहीं खोल सके।
मुस्लिम क्षेत्रों में ही नहीं मिले मुस्लिम प्रत्याशियों को वोट
बूथ वार समीक्षा में सामने आया कि शहर व कोल विधानसभा क्षेत्र से बसपा व कांग्रेस के मुस्लिम प्रत्याशियों को मुस्लिम क्षेत्रों में ही कम वेाट मिले हैं। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में इन प्रत्याशियों के खाते तक नहीं खुले हैं।
पड़े थे महज दो वोट, दोनों ही मिले भाजपा को
इगलास विधानसभा क्षेत्र के नगला जल्हू में जिले में सबसे कम 0.33 प्रतिशत वोट पड़े थे। यहां पर महज दो लोगों ने ही वोट डाले थे। गांव वाले विकास कार्यों से नाराज थे। हालांकि, यहां पड़ने वाले दोनों वोट भाजपा के खाते में गए हैं।
इस तरह पार्टियों का नहीं खुला खाता
विधानसभा, भाजपा, सपा-रालोद, कांग्रेस, बसपा
खैर, 00,06, 75, 00
बरौली, 00, 06, 18, 00
अतरौली, 00,00, 79, 44
छर्रा,00, 00, 44, 09कोल, 08, 00, 00, 40
शहर, 07, 00, 26, 42
इगलास, 00,01, 13,04

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।