अलीगढ़ में आढ़ती से 14 लाख की लूट, पांच नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर बाइक भी छीनी
अलीगढ़ में त्योहारी सीजन से पहले पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक आढ़ती से 14 लाख रुपये और उसकी बाइक लूट ...और पढ़ें
-1791682496557_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अलीगढ़ में आढ़ती से 14 लाख रुपये की लूट।
पांच नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और नकदी छीनी।
त्योहारी सीजन से पहले पुलिस के लिए चुनौती बनी।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। त्योहारी सीजन की आहट के बीच बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात कर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी। शनिवार की रात अपनी 14 लाख रुपये लेकर घर जा रहे आढ़ती को पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। मारपीट कर नकदी से भरा थैला और बाइक ले गए।
सूचना के बाद पिता के पास आ रहे बेटे ने रास्ते में बाइक पहचान कर बदमाशों का एक किलोमीटर दूर तक पीछा किया। मगर, मोड़ पर गिरने के चलते बदमाशों किधर गए यह नहीं पता चल सका।
दो बदमाशों ने पीटा और थैला छीनकर भाग गए
महेश कुमार की मंडी में विपिन एंड संस ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। रात आठ बजे आढ़त से रवाना हुए। उनका गांव आठ किलोमीटर दूर है। करीब साढ़े आठ बजे गांव बाईंकलां और बाईंखुर्द के बीच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दो बदमाशों ने मारपीट की। फिर रुपये से भरा थैला और उनकी बाइक लेकर भाग निकले। इसके बाद महेश ने अपने मोबाइल फोन से बेटे सन्नी को जानकारी दी। तब सन्नी ने पुलिस को बताया।
यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले: हर शुक्रवार मिलेगा पौष्टिक हलवा और उपमा, मिड डे-मील में बदलाव
पुलिस की टीम तलाश में लगी
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बाइक लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर 14 लाख रुपये लूट की जानकारी हुई। बदमाशों की तलाश में टीम लगाई गई हैं।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद डीएम अनुझय झा ने किया प्रशासनिक फेरबदल: चार SDM बदले, अभय सिंह फिर सदर के मुखिया
