विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई-शादी में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी, 14 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:59 PM (IST)

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई और शादी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देते बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व साथ में मां व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, बहन पूर्णिमा सिंह व बहनोई प्रवीण राज सिंह। सौ. इंटरनेट मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण देते बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व साथ में मां व पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, बहन पूर्णिमा सिंह व बहनोई प्रवीण राज सिंह। सौ. इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी संदीप सिंह की सगाई-शादी में होंगे शामिल।

  2. 14 नवंबर को अलीगढ़ में सगाई, 27 नवंबर को दिल्ली में शादी।

  3. संदीप सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के सगाई और शादी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। शनिवार को संदीप सिंह ने अपनी मां प्रेमलता वर्मा, बहन पूर्णिमा सिंह व बहनोई प्रवीण राज सिंह के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें दोनों समारोहों में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों कार्यक्रमों में आने की सहमति दे दी है।

प्रवीण राज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ में होने वाले सगाई समारोह में शामिल होने आएंगे। इसके बाद 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित शादी समारोह में भी पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह व उनके छोटे भाई सौरभ सिंह वर्मा की सगाई 14 नवंबर को एक ही मंच से होगी।

संदीप सिंह की सगाई मेघना के साथ व सौरभ सिंह वर्मा की सगाई अंतरा के साथ होनी है। मेघना विजय व अरुण चौधरी की पुत्री हैं। अंतरा अनुराधा व देवेश त्यागी की पुत्री हैं।

समारोह रामघाट कल्याण मार्ग स्थित तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में सज रहे पंडाल में आयोजित होगा। परिवार की ओर से मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। वहीं दोनों भाइयों की शादी 27 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम कल्याण सिंह के परिवार में बजेगी शहनाई, सगाई के लिए अलीगढ़ में बनाया जा रहा सौ बीघे का पंडाल

यह भी पढ़ें- UP के शिक्षा राज्यमंत्री सगाई के बंधन में बंधेंगे, पूर्व सीएम कल्याण सिंह के दोनों पौत्रों की होगी एक साथ शादी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।