CM Yogi Adityanath in Aligarh : Yogi ने कहा, नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां छेड़ने वाले को कर देते हैं बर्बाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को बड़ी नजीर बताया है। आर्थिक स्थिति में मजबूत हो रहे भारत के लिए पीएम की तारीफ की। साथ ...और पढ़ें

अलीगढ़, संदीप सक्सेना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को निर्धारित समय पर अलीगढ़ पहुंच गए। नुमाइश मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सभा में सीएम योगी ने कहा देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई थी। अलीगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंन्त्री बाबू जी काल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया। अब एक नया मंच दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को बड़ी नजीर बताया है। आर्थिक स्थिति में मजबूत हो रहे भारत के लिए पीएम की तारीफ की। साथ ही उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बताया। कहा, अब कर्फ्यू नहीं लगता। दंगाई आजीविका के लिए ठेला लगा रहे हैं। यह नया प्रदेश है, जो हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देता है। नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों को छेड़ने वाले को बर्बाद कर देता है।

भारत ने आर्थिक स्थिति में इंग्लैंड को पछाड़ा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता सैनानियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया। कहा, अलीगढ़ प्रदेश का एक प्रमुख जिला और महानगर है। इसकी एक अलग पहचान है। देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई। यहां के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंन्त्री बाबू जी के कार्यकाल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया गया। अब एक नया मंच दिया जा रहा है। पिछले आठ साल में देश को बदलते देखा है। आर्थिक स्थिति में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। जी 20 मे पीएम मोदी अध्यक्ष रहेंगे।
स्मार्ट सिटी में बन रहा नया अलीगढ़
सीएम योगी आदित्यनाथ् ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन हो रहा है। लोगों को लाभ मिल रहा है। जातिवाद व क्षेत्र मजहब पर प्रदेश को जो लोग छिन्न भिन्न करते थे, उनको जनता ने नकार दिया है। विकास को प्राथमिकता दी है। विकास निरंतर चलता है। अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बन रहा है। टीपी नगर बन रहा है। स्मार्ट सिटी में नए रूप में अलीगढ़ बन रहा है। डिफेस कारिडोर में बेहतर काम हुआ है। कानून व्यवस्था अच्छी हुई है। प्रदेश दंगा मुक्त हुआ है। पिछले आठ साल में देश को बदलते देखा है। आर्थिक स्थिति में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। जी 20 मे पीएम मोदी अध्यक्ष रहेंगे। जीवन में परिवर्तन हो रहा है। लोगों को लाभ मिल रहा है। जातिवाद व क्षेत्र मजहब पर प्रदेश को छिन्न भिन्न करते थे। उन लोगों को जनता ने नकार दिया है।
राशिफल
अलीगढ़ को मिल रही विकास में प्राथमिकता
विकास को प्राथमिक ता दी है। विकास निरन्तर चलता है। अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बन रह है। यहां टीपी नगर बन रह है। स्मार्ट सिटी में नए रूप में अलीगढ़ बन रहा है। डिफेस कॉरिडोर में बेहतर काम हुआ है।अब बदलाव दिख रहा है। कानून व्यवस्था अछही हुई है। दंगा मुक्त प्रदेश बना है। पूरे देश में यह नजीर है। 750 से अधिकः दंगे हुए हैं। कर्फ्यू खत्म हो गया।इससे पहले अफसरों ने नगरीय विकास से संबंधित फ़िल्म दिखाई गई। इसमें स्मार्ट सिटी योजना के तहत हुए कार्यों को दिखाया गया। मगर हकीकत से दूर रखा।

आईएमए के अध्यक्ष ने अनुभव किए साझा
कार्यक्रम के शुरू में प्रबुद्धजन सम्मेलन में आईएमए के अध्यक्ष जयंत शर्मा ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अलीगढ़ जिला प्रगति पर बढ़ रहा है। सड़क गड्ढा मुक्त हो रही है। एम्बुलेंस आसानी से पहुंच रही है। गोल्डन टाइम में लोगों की जान बच रही है। आयुष्मान योजना में लाभ मिल रहा है। लोगों का इलाज हो रहा है। स्ट्रीट लाइट लग रही है। कोरोना काल में बेहतर काम हुआ है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।
गैर भाजपाई सरकार में महिलाएं भयभीत रहती थीं
रुचि गुप्ता ने बताया कि पूर्व में महिलाएं भयभीत रहती थीं। घर से निकलने में महिलाएं डरती थीं। शिकायत पर करवाई नहीं होती थी। मिशन शक्ति में जागरूकता अभियान चल रहे हैं। बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की की ट्रेनिंग दी जा रही हैं। महिलाएं घर से बाहर निकल कर नाम रोशन कर रही हैं। महिलाओं का आत्मविश्वास लौटा है। इसके लिए महिलाओं की तरफ से योगी को कोटि कोटि आभार जताया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।