विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aligarh News : सीएम योगी आज अलीगढ़ में, 18 घंटे रुककर निकाय चुनाव का सियासी रोडमैप करेंगे तैयार

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2022 06:11 AM (IST)Updated: Sat, 15 Oct 2022 06:16 AM (IST)

Aligarh News सूबे के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ आज अलीगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वे 64 परियोजनाओं का लोकार्पण ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को जिले में 64 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को जिले में 64 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News :  सीएम योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को जिले में 64 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम करीब 18 घंटे तक जिले में रहेंगे और रात्रि प्रवास भी करेंगे। इस मंडलीय स्तरीय दौरे को निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि 446 करोड़ की सौगात से वह नवंबर-दिसंबर में संभावित निकाय चुनाव के लिए सियासी रोडमैप भी तैयार करेंगे। इसी लिए पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ अगल से बैठक प्रस्तावित की गई है। 31 प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे। इसमें भी निकाय चुनाव की स्थिति को टटोला जाएगा।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में तीन मंजिला मकान गिरा, तीन लोग निकाले, अन्य की तलाश जारी, देखें फोटो

19 निकायों में होना है चुनाव

जिले में कुल 19 निकायों में चुनाव होना हैं। इनमें नगर निगम, दो नगर पालिका व 16 नगर पंचायत शामिल हैं। सात नगर पंचायतों में पहली बार चेयरमैन व सभासद के लिए मतदान होना है। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल इस चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। 2017 के निकाय चुनाव में बसपा प्रत्याशी मो. फुरकान ने लगातार चार बार से मेयर की कुर्सी पर काबिज भाजपा को अपदस्थ कर दिया था। ऐसे में भाजपा इस बार अधिक मजबूती से तैयारी कर रही है। 2024 में लोकसभा चुनाव भी हैं।

31 प्रबुद्धजन के साथ होगी बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दौरान 31 प्रबुद्धजन के साथ बैठक करेंगे। इसमें समाजसेवी, एनजीओ संचालक,प्रधान, कारोबारी, उद्यमी समेत अन्य शामिल हैं। प्रशासनिक इनकी सूची तैयार कर ली है, लेकिन देर रात इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। जानकारों के अनुसार बैठक में उद्यमी राहुल गौतम, उनकी पत्नी नमिता गाैतम, पर्यावरण विद सुबोध नंदन, सुमित सर्राफ, विष्णु कुमार बंटी, अतुल सिंह, डा. पवन वाष्र्णेय भी शामिल होंगे।

तैयारियों में जुटे रहे अफसर

सीएम योगी के आगमन को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। जिन मार्गों से सीएम को गुजरना हैं, वहां पर सड़क दुरस्तीकरण काम किया। साफ-सफाई व पेंटिंग का काम किया। कई स्थानों को ढका भी गया है। डीएम-एसएसपी ने मंडलायुक्त के साथ कमिश्नरी कार्यालय का निरीक्षण किया। हेलीपैड का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

58 परियोजनाओं का लोर्कापण

सीएम योगी कुल 64 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें 367.49 करोड की 58 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके अलावा 78.78 करोड की 6 परियोजनाअों का शिलान्यास होगा।

इन प्रमुख योजनाओं का प्रस्तावित है लोकार्पण

योजना, कार्यदायी संस्था, लागत

हैबिटेट सेंटर, राजकीय निर्माण निगम, 78.66

सांकरा गंगा घाट मिठ्ठनपुर पुल, सेतु निगम, 60.12

गोधा थाने में आवासीय भवन, आवास विकास, 6.95

हरदोई व गभाना पशुचिकित्सालय, निर्माण सहकारी संघ, 0.8

सुबकरा गोसंरक्षण केंद्र, सहकारी संघ, 1.20

वाणिज्य कर कार्यालय, सीएंडडीएस, 30.48

सहनोल, गोधा व कलाई बालिका छात्रावास, यूपी सिडको, 5.10

अलहदादपुर स्पोट्र्स स्टेडियम, यूपी कार्पोरेशन, 6.10

इन प्रमुख योजनाओं का होना है शिलान्यास

  • जन विश्लेषक मंडलीय कार्यालय, समाज कल्याण निर्माण निगम, 22.56
  • गोधा व महुआखेड़ा में आवासीय भवन, आवास विकास, 16.04

हाथरस के अफसर सतर्क

हाथरस। सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा आज भले ही अलीगढ़ में हो, मगर हाथरस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सीएम के यहां आने की संभावनाओं को देख विकास भवन और कलक्ट्रेट में तैयारियां की जा रही थीं। मगर राहत की बात ये है कि सीएम अब अलीगढ़ में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें हाथरस के डीएम और एसपी शामिल होंगे। दौरे को देख सरकारी योजनाओं की उपलब्धि बनाने में अफसर कई दिनों से जुटे थे। हाथरस में दौरे की संभावना सितंबर के महीने में की गई थी। मगर तब दौरा टल गया था।

बीते सप्‍ताह सीएम के संभावित दौरे की हो गयी थी तैयारी

बीते सप्ताह से यहां सीएम के संभावित दौरे को देख कलक्ट्रेट और विकास भवन को सजाया संवारा जा रहा था। कलक्ट्रेट में रंगाई-पुताई के अलावा कोविड कंट्रोल रूम की साफ-सफाई विशेष रूप से कराई। वहीं विकास भवन में भी साफ-सफाई के साथ विभिन्न विभागों की बुकलेट को तैयार करने का काम में विभागीय अफसर जुटे रहे। अफसरों को डर था सीएम का उड़न खटोला कब किस जनपद में उतर जाए,कोई पता नहीं। इसलिए तैयारियां बहुत जरूरी हैं। शनिवार को डीएम रमेश रंजन और एसपी देवेश पांडेय पूरी तैयारी के साथ अलीगढ़ में होने वाली मंडलीय बैठक में शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।