Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: प्रसव के बाद महिला ने कहा- मेरा बच्चा बदल दिया, महिला अस्पताल में मच गई खलबली

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 03:26 PM (IST)

    अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में बच्चे बदले जाने की अफवाह से हड़कंप मच गया। एक माँ ने आरोप लगाया कि उसका बच्चा बदल दिया गया है जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। एनआईसीयू में बच्चे की पहचान की गई और महिला ने पुष्टि की कि वह उसकी ही बच्ची है। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि महिला भ्रमित थी।

    Hero Image
    Aligarh News: प्रसव के बाद महिला ने कहा- मेरा बच्चा बदल दिया, महिला अस्पताल में मच गई खलबली

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में सोमवार सुबह हंगामा खड़ा हो गया। एक मां ने अपना बच्चा बदले जाने की बात कही, तो स्टाफ के होश उड़ गए। स्वजन की शिकायत के बाद एनआईसीयू में उन्हें बच्चा दिखाया गया। उसके बाद जब महिला ने अपनी बच्ची होने की पुष्टि की तब अस्पताल स्टाफ की जान में जान आयी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर कोतवाली के मकदूम नगर निवासी कासिव की पत्नी अमन ने 19 जुलाई की देर रात करीब एक बजे बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए नवजात एनआईसीयू में भर्ती किया गया। 

    केएएमसी लाउंज के बेड नंबर 25 में भर्ती महिला ने बताया रविवार की रात एक लड़के ने मुझे बताया कि उसकी बच्ची बदल दी गई है। वह अपनी बच्ची देखने गईं तो किसी दूसरी बच्ची को उसका बताया जा रहा था। 

    उसने अपने जयपुर रह रहे पति, पिता और अन्य स्वजन को बताया। उसके बाद जो बच्ची दिखायी गयी, वह मेरी ही थी। स्टाफ का कहना है कि महिला कन्फ्यूज थी। बच्ची बदलने की जानकारी किसी स्टाफ ने उन्हें नहीं दी। अब महिला संतुष्ट है।