विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ में हादसा: डिवाइडर पार कर पोल से टकराई कार, ड्राइवर और साइकिल सवार की मौत

By Santosh SharmaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Tue, 17 Nov 2026 12:36 PM (IST)

अलीगढ़ के खैर बाईपास पर एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक और साइकिल सवार की मौत हो गई। कार ...और पढ़ें

इसी कार से हुआ हादसा।

इसी कार से हुआ हादसा।

HighLights

  1. खैर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

  2. कार चालक और साइकिल सवार की मौत हो गई।

  3. कार डिवाइडर पार कर बिजली के पोल से टकराई।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रोरावर थाना क्षेत्र में खैर बाईपास पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। गगन पब्लिक स्कूल के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई और बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक और साइकिल सवार की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, खैर थाना क्षेत्र के बिसारा निवासी पवन कुमार शर्मा (42) पुत्र मनवीर शर्मा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पत्नी और बेटे के साथ डॉक्टर को दिखाने अलीगढ़ आ रहे थे।

गगन पब्लिक स्कूल के सामने अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई। इसके बाद बिजली के पोल से टकरा गई।

aligarh accident small 17 nov

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

पत्नी और बेटा भी थे कार में सवार

हादसे में कार चालक पवन कुमार शर्मा और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। साइकिल सवार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में DM अविनाश कुमार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 SDM-तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन का बड़ा एक्शन: 8 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, 21 पुलिस लाइन भेजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।