Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रमजान में 'काला पानी', रात में बूंद-बूंद को तरसे अलीगढ़ के लोग, रोजेदारों की बढ़ी दिक्‍कतें

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Apr 2022 09:17 AM (IST)

    गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट आम बात हो गयी है लेकिन इन दिनों शहर में जलसंकट कुछ ज्‍यादा ही है। रमजान के महीने में रोजेदार शुद्धजल के लिए तरस रहे हैं। शहर के कई इलाकों में गंदा पानी सप्‍लाई होने से लोगों में नाराजगी है।

    Hero Image
    अलीगढ़ के कई क्षेत्रों में इन दिनों गंदे पानी की सप्‍लाई हो रही है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पवित्र रमजान के महीने में भुजपुरा क्षेत्र के कासिम नगर में लोगों के घरों में नाले का गंदा काला पानी आ रहा है। पानी में इतनी भीषण दुर्गंध है कि उससे हाथ-मुंह भी धुलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र में तमाम लोगों की तबीयत बिगडऩे लगी है। देररात क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। स्थिति यह है कि कामकाज के लिए तक पानी नहीं है। नगर निगम टैंकर आदि की भी व्यवस्था नहीं करा रहा है। रात 12 बजे तक लोग पानी के इंतजार में रहे, मगर कोई व्यवस्था नहीं की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफाई न होने से नाले उफान मार रहे

    कासिमनगर में नाले की सफाई न होने से नाला उफान मार रहा है। नाले का पानी काफी दिनों से सड़क पर है। इससे पेजजल की पाइप लाइन के रास्ते से पानी लोगों के घरों में जा रहा है। अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी के प्रवक्त नदीम कुरैशी ने बताया कि रविवार को सुबह और शाम घरों में काला पानी आया। देखने में कीचड़ जैसा था। पानी की स्थिति को देखकर बाल्टी आदि लगाने की हिम्मत नहीं हुई। रमजान के दिनों में शाम को पानी की जरूरतें शुरू हो जाती हैं। मगर, तमाम घरों में बूंद भर पानी भी नहीं था। नगर निगम के अधिकारियों को फोन किया गया मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। नदीम कुरैशी का कहना है कि ऐसे हालात में लोग कैसे रोजा रखें। पहले नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से टैंकर आदि भिजवा दिया जाता था, मगर अब कोई सुनवाई नहीं होती है।

    वाटर टैंकरों से हो रही जलापूर्ति

    जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में वाटर टैंकरों से जलापूर्ति हो रही है। इसके लिए जलकल परिसर में अतिरिक्त वाटर टैंकरों की व्यवस्था की गई है। तापमान बढऩे के साथ पानी की मांग भी बढ़ गई है। शहर के कई क्षेत्रों में मांग के अनुसार पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही। ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से भी जलापूर्ति बाधित है। मलिन बस्तियों के लोग तो हैंडपंप पर ही निर्भर हैं। यहां भी हैंडपंप सूख चुके हैं। वाटर लाइन में लीकेज की समस्या का जल निगम स्थायी समाधान नहीं कर सका। ट्यूबवेल चलते ही वाटर लाइन से पेयजल फूट पड़ता है, जो नालियों में बहता है।

    इन क्षेत्रों में बना है जलसंकट

    सराय हकीम, सराय लवरिया, बेगम बाग, आवास विकास कालोनी, महेंद्र नगर सहित कई अन्य क्षेत्रों में जल संकट बना हुआ है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। जलकल और जल निगम के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए जलापूर्ति की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। प्रतिदिन कम से कम 20 हैंडपंपों की मरम्मत करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया। इससे सकते में आए अफसरों ने जलापूर्ति की व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। समस्या का स्थायी समाधान होने तक प्रभावित इलाकों में वाटर टैंकर भेजे जा रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner