यूपी चुनाव में कैसे मिलेगी विधायक की टिकट? भाजपा संगठन महामंत्री ने बताई दावेदारों को 'ABCD'
भाजपा में विधानसभा चुनाव का टिकट चाहने वाले नेताओं को अब अपने क्षेत्र में नए मतदाता बढ़वाने होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कासगंज में हुई बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया, इसे टिकट की दावेदारी का महत्वपूर्ण आधार बताया।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की फाइल फोटो।
HighLights
टिकट के लिए नए मतदाता बढ़ाना होगा अनिवार्य
धर्मपाल सिंह ने कासगंज बैठक में दिया स्पष्ट निर्देश
तीन महीने मतदाता सूची दुरुस्त करने पर दें ध्यान
संतोष शर्मा, अलीगढ़। भाजपा में विधानसभा चुनाव का टिकट मांगने वाले नेताओं को अब अपनी दावेदारी के साथ यह भी बताना होगा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में कितने नए मतदाता बढ़वाए हैं। टिकट के लिए पार्टी नेतृत्व के सामने पहुंचने वाले दावेदारों से सबसे पहला सवाल यही होगा।
गुरुवार को कासगंज में अलीगढ़ मंडल के चार जिलों के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिं ने यह स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने अगले तीन महीने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को केवल मतदाता सूची दुरुस्त कराने और नए मतदाता बढ़वाने में जुटने के निर्देश दिए।
विधानसभा चुनाव से पहले संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का दो टूक संदेश
बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि टिकट के लिए हर कोई दावेदारी करेगा, लेकिन दावेदारी के साथ अपने क्षेत्र में किए गए काम का हिसाब भी देना होगा। सबसे पहले पूछा जाएगा कि आपने कितने वोट बढ़वाए। यही टिकट की दावेदारी की पहली परीक्षा होगी और इसे टिकट तय करने का महत्वपूर्ण आधार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती मतदाता सूची में छूटे नामों को शामिल कराने की है।
पिछली सूची के मुकाबले 40 से 50 हजार तक मतदाता कम होने की बात सामने आई
कई विधानसभा क्षेत्रों में पिछली सूची के मुकाबले 40 से 50 हजार तक मतदाता कम होने की बात सामने आई है, जबकि पिछले चुनाव में कई सीटों पर जीत का अंतर महज पांच से सात हजार वोट रहा है। ऐसे में मतदाता सूची की अनदेखी पार्टी को भारी पड़ सकती है।
टिकट की दावेदारी में मतदाता बढ़वाने का काम बनेगा अहम कसौटी
बैठक में संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी पर भी नाराजगी जताई गई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी को कई जगह आपसी मतभेदों की जानकारी है। इसके बावजूद अगले तीन महीने सभी को मतभेद भुलाकर समन्वय के साथ काम करना होगा। समन्वय स्थापित नहीं करने वाले पदाधिकारियों को हटाया भी जा सकता है। बैठक में फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना भी जताई गई। इसमें अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें- विस चुनाव 2027: उत्तराखंड की इस सीट पर 2007 से भाजपा का दबदबा, उपचुनाव में घटा जीत का अंतर
शादी समारोह में समय देने के बजाय करें घर-घर संपर्क
धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिए कि अगले तीन महीने उद्घाटन, शादी समारोह और अन्य गैरजरूरी कार्यक्रमों में समय देने के बजाय घर-घर संपर्क किया जाए। शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल लगाकर मतदाता सूची के साथ बैठें और छूटे हुए मतदाताओं की पहचान करें। बैठकें शाम सात से रात 10 बजे के बीच आयोजित हों, जबकि दिन का समय मतदाता बढ़वाने के काम में लगाया जाए।
पार्टी का फोकस उन युवाओं पर है, जिनकी अभी तक वोट नहीं बनी है। इसके अलावा ऐसे लाभार्थियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और एसआअआर के दौरान कटे महिला मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल कराने पर जोर दिया गया। टिकट के दावेदारों से भी पूछा जाएगा कि उन्होंने कितने नए मतदाता बनवाए हैं। इसके लिए उनसे सूची मांगी जाएगी। कहां-कहां और किस बूथ पर गए फोटो भी मांगे जाएंगे।
कृष्णपाल सिंह , जिला अध्यक्ष भाजपा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।