Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News : भाजपा सांसद सतीश गौतम को क्‍यों आया गुस्‍सा, एसएसपी व एडीएम सिटी से किए सवाल

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:38 AM (IST)

    गभाना तहसील तिराहे से बुधवार को निकल रही भाजयुमो की तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। अनुमति न होने का हवाला देकर यात्रा आगे नहीं बढ़ने दी। कार्यकर ...और पढ़ें

    Hero Image
    कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद सांसद सतीश गौतम ने एसएसपी को पत्र लिखा है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। गभाना तहसील तिराहे से बुधवार को निकल रही भाजयुमो की तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। अनुमति न होने का हवाला देकर यात्रा आगे नहीं बढ़ने दी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर तिरंगा छीनने और अभद्रता के आरोप लगाए। एसडीएम पर डराने, धमकाने और मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी देने के आरोप भाजपा नेताओं ने लगाए हैं। इसको लेकर सांसद सतीश गौतम ने एसएसपी और एडीएम सिटी को पत्र लिखकर तिरंगा यात्रा रोकने का कारण पूछते हुए 15 दिन में जवाब मांगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक

    भाजयुमो की गभाना मंडल इकाई ने सुबह 11 बजे तहसील तिराहे से तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया था। तय समय पर दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लगाकर कार्यकर्ता पहुंच गए। मंडल अध्यक्ष हिमांशु माहेश्वरी के नेतृत्व में यात्रा रवाना होने को ही थी, तभी थाना पुलिस ने अनुमति न होने का हवाला देकर यात्रा रोक दी। कार्यकर्ताओं से नोकझोंक होते देख पीएसी बुला ली गई। जानकारी मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा आ गए। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे।

    भाजपाइयों के वाहनों से झंडे उतारे

    वाहनों से झंडे उतार लिए, कार्यकर्ताओं के हाथों में लगे झंडे छीन लिए। अभद्रता की गई। पुलिस व पीएसी कार्यकर्ताओं को घेरे खड़ी थी। एसडीएम से फोन पर वार्ता हुई तो वे कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगे। डेढ़ घंटे तिरंगा यात्रा को रोके रखा गया। जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष विपिन जादौन ने बताया कि थाने में सूचना दी गई थी। बाद में पत्र भी दिया। यात्रा रोकने पर सांसद को अवगत कराया गया। उनके हस्तक्षेप के बाद ही यात्रा निकल सकी।

    सांसद ने मांगा जवाब

    सांसद सतीश गौतम ने एसएसपी व एडीएम सिटी को लिखे पत्र में कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का आह्वान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया था। थाना प्रभारी और उप जिलाधिकारी ने यह कहकर यात्रा को रोक दिया कि इस यात्रा को अनुमति नहीं है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। प्रकरण को गंभीरता से लेकर यात्रा रोके जाने का कारण लिखित रूप से 15 दिन में सांसद कार्यालय भेजा जाए।

    बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। बाद में अनुमति मिलने के बाद यात्रा को नहीं रोका गया। तहसील क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई तिरंगा यात्रा नहीं निकलने दी जाएगी। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार है।

    ऋषभ पुंढीर, एसडीएम गभाना

    तिरंगा यात्रा की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति होने पर किसी को रोका नहीं गया और न ही किसी कार्यकर्ता से पुलिस ने अभद्रता की है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे वेबुनियाद हैं।

    एमपी सिंह, इंस्पेक्टर गभाना

    बहुत गलत हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने इसका आह्वान किया है। तिरंगा यात्रा रोके जाने पर हमने जवाब मांगा है। शासन को भी अवगत कराएंगे।

    सतीश गौतम, सांसद