यूपी में डेढ माह के बच्चे के साथ धरने पर बैठे BJP नेता, अधिकारियों की इस बात से हैं नाराज; आत्मदाह की दी चेतावनी
अलीगढ़ में भाजपा नेता विशाल शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपने परिवार के साथ धरना दिया। उन्होंने रिश्वत लेने और काम न करने का आरोप लगाया है। शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आत्मदाह कर लेंगे।

जागरण संवाददता, अलीगढ़। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व हरदुआगंज आरा मशी संचालक व लकड़ी कारोबारी निवासी विशाल शर्मा ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमालपुर स्थित सामाजिक वानिकी प्रभाग मुख्यालय पर स्वजन के साथ धरना दिया।
सुबह 10 बजे से बेमियादी धरना पर बैठ गए। यह रात आठ बजे तक शर्मा पत्नी सुप्रिया दीक्षित शर्मा, डेढ माह का पुत्र, वयोवृद्ध मां चंद्रवती देवी, भाभी नीलम शर्मा, पिंकी शर्मा, अाशा शर्मा, सीमा शर्मा व अन्य लोगों धरना पर बैठे।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी समस्या शिकायत काे सुनने के लिए कोई भी वरिष्ठ अधिकारी नहीं आए। विशाल ने एलान किया है कि रिश्वत के रूप में लिए गए पैसों को वापस नहीं लिया गया व आरोपित अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच कराकर निलंबित नहीं किया तो आत्मदाह कर लेंगे। जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
विशाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने दावा किया है कि तहसील कोल के गांव कल्याणपुर निवासी शारदा देवी व विजयपाल सिंह, शारदा देवी की 70 जामुन व विजय पाल सिंह उर्फ विजेंद्र सिंह के 40 आम वृक्षों को खरीदे थे, जिन के कटान के लिए विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट लगाने के बदले एक हजार रुपय प्रति एक हजार रुपये के हिसाब से उच्चधिकारियों के नाम से पैसा लिए थे।
इस भ्रष्टाचार की शिकायत विभाग के उच्चस्तरीय अधिकारियों से की, जांच कराई गई, जिसमें 25 अगस्त को विभाग ने उक्त वृक्षों के पतन की रिपोर्ट लगाने के बदले पैस लिया गा। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी वृक्षों के पतन के लिए रिपोर्ट नहीं लगाई गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।