करतार सिंह को अपना आदर्श मानते थे भगत सिंह, जानिए कौन हैं ये Aligarh news
अध्यक्ष जतन चौधरी ने उनकी जीवनी सुनाते हुए कहा कि भारत को स्वराज दिलवाने और अंग्रेजी शासन को समाप्त करने के लिए जिन क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्हीं निर्भय वीरों में करतार सिंह सराभा भी एक थे।

अलीगढ़, जेएनएन । परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वाधान में इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में जंग ए आजादी के महानायक शहीद भगत सिंह के आदर्श शहीद करतार सिंह सराभा की 125वीं जयंती मनाई गई। युवाओं ने शहीद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और सभी शहीदों को नमन किया।
निर्भय वीरों में से थे करतार सिंह सराभा
अध्यक्ष जतन चौधरी ने उनकी जीवनी सुनाते हुए कहा कि भारत को स्वराज दिलवाने और अंग्रेजी शासन को समाप्त करने के लिए जिन क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्हीं निर्भय वीरों में करतार सिंह सराभा भी एक थे। भारत को अंग्रेजों से मुक्त करने के लिए 1913 में अमेरिका के कैलीफोर्निया में गदर पार्टी के अध्यक्ष बने। अंग्रेजी हुकूमत ने 19 वर्ष की अवस्था में उन्हें फांसी दे दी। शहीद भगत सिंह उन्हें अपना आदर्श व प्रेरणा स्रोत मानते थे। इसीलिए उनका फोटो सदैव अपने साथ रखते थे। भारत में ऐसे सैकड़ों गुमनाम शहीद व महापुरुष हुए हैं जिनके अतुलनीय योगदान और शदाहत को सरकारों और देशवासियों द्वारा उचित सम्मान नहीं दिया गया। आज हम उन सभी वीरों को नमन करते हैं। शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी अपने जीवन में देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। इस मौके पर रमेश ठैनुआं, रवेंद्र सिंह छौंकर, कान्हा, लोकेंद्र सिंह, कीर्तन, छोटू, सूरज, साधना, गौरव, धर्मवीर, लकी, करन आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।