Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेसिक के शिक्षक बादल अंतरराष्‍ट्रीय अल्‍ट्रा रनिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे जलवा Aligarh news

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 20 Mar 2021 06:39 AM (IST)

    प्राथमिक विद्यालय नगला साहब सिंह खैर के सहायक अध्यापक व किसान पिता राजेंद्र सिंह के बेटे बादल तेवतिया अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप में अपना ...और पढ़ें

    Hero Image
    बादल तेवतिया अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे।

    गौरव दुबे, अलीगढ़। प्राथमिक विद्यालय नगला साहब सिंह खैर के सहायक अध्यापक व किसान पिता राजेंद्र सिंह के बेटे बादल तेवतिया अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा रनिंग चैंपियनशिप में अपना हुनर दिखाएंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से मान्यता प्राप्त यह चैंपियनशिप 20 व 21 मार्च को कराई जाएगी। कोरोना काल के चलते आनलाइन निगरानी होगी। इसमें 30 से ज्यादा देशों के एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। बुलंदशहर के मूल निवासी 26 वर्षीय बादल तेवतिया ने 2018 में खैर के सरकारी स्कूल में नियुक्ति पाई थी। तब से वे यहीं रहकर प्रैक्टिस व शिक्षण कार्य करा रहे हैं। इसके पहले भी वे 24 घंटे लगातार दौड़कर 205.20 किलाेमीटर दौड़ने का रिकार्ड कारनामा किया है। पहले ही प्रयास में ये उपलब्धि पाने वाले वे यूपी के इकलौते अल्ट्रा रनर भी बने। उन्होंने बताया कि उनका इवेंट 21 मार्च को बुलंदशहर से शुरू होकर सिकंदराबाद, गुलाबथी होते हुए वापस बुलंदशहर पर खत्म होगा। इस दौरान उनको छह घंटे लगातार दौड़ना है। जिला पीटीआइ सुशील कुमार शर्मा के निर्देशन में उन्होंने इसकी तैयारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     स्ट्रावा से निगरानी

     बादल ने बताया कि हाथ में गारमेंट कंपनी की स्पोट्र्स वाच बांधकर एथलीट दौड़ेंगे। स्ट्रावा एप पर एक्टिविटी साझा कर निगरानी होगी। कोई एथलीट गड़बड़ी नहीं कर सकता। जैसे ही एथलीट ट्रैक छोड़ किसी वाहन पर जाएगा व वापस ट्रैक पर आएगा तो हार्टबीट के अनुसार स्ट्रावा एप सूचना दे देगी। एथलीट डिस्क्वालीफाई हो जाएगा। 

    वल्र्ड चैंपियनशिप में है खेलना 

    बादल ने बताया कि वल्र्ड चैंपियनशिप अक्टूबर 2021 में रोमानिया में होनी है। इसमें चयन के लिए अपने पिछले रिकार्ड 24 घंटे में 205.20 किलोमीटर से आगे 215 किलोमीटर का लक्ष्य पार करना है। इसकी तैयारी वो अभी से कर रहे हैं। चयन ट्रायल जून में बंगलुरू में होगा। 

    क्या है अल्ट्रा रनिंग? 

    अल्ट्रारनिंग में तीन गेम होते हैं। 100 किमी. दौड़, 24 घंटे लगातार दौड़, व ट्रेल चैंपियनशिप। ट्रेल में ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर दौड़ते हैं। 63 किमी. दौड़, 12 घंटे में 100 किमी. दौड़, 24 घंटे में 200 किमी. दौड़ के बाद अगले चरण में प्रवेश मिलता है। सीमित मिनट तक रुक सकते हैं। 

    बादल की उपलब्धियां

     2017 में 12 घंटे लगातार 96.4 किमी. दौड़े  

    2018 में चंबल चैलेंज में 63 किमी. दौड़ 7.42 घंटे में 

    2019 में चंबल चैलेंज में 63 किमी. दौड़ 6.02 घंटे में 

    2019 चंडीगढ़ में 111 किमी. दौड़ 12 घंटे में 

    2019 में नेशनल टफमैन 205.20 किमी. दौड़ 24 घंटे में व एशिया चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई  

    इनका कहना है

    बादल का चयन इंटरनेशनल अल्ट्रा रनिंग के लिए हुआ है। 21 को वे प्रतिभाग करेंगे। बेहतर शिक्षण कार्य के साथ खेल में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उनको शुभकामनाएं।

     डा. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए