Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barla Murder Case: 'साहब! मैंने गोली मारकर हत्या कर दी, मुझे गिरफ्तार कर लो', थाने पहुंचे शख्स को देख पुलिस के उड़े होश

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 06:44 PM (IST)

    बरला के कोठी मोहल्ला में अवैध संबंध में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई के अनुसार पत्नी के प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई ने बताया कि दोनों के बीच दस साल से अवैध संबंध थे जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी।

    Hero Image
    साहब मैंने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए

    संवाद सूत्र, बरला (अलीगढ़)। बरला के कोठी मोहल्ला में प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे युवक की पत्नी के इशारे पर प्रेमी ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर आये मृतक के बड़े भाई ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने तमंचे से उस पर भी फायर किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोली दीवार में जाकर लगी। कुछ छर्रे उनके चेहरे पर लगे। वह बाल बाल बचे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लो। सुनकर पुलिस के होश उड़ गये।

    इंस्पेक्टर मय दलबल के घटना स्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ युवक को छर्रा सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।

    सीओ बरला ने घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की है। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर छोटे भाई की पत्नी समेत प्रेमी के खिलाफ हत्या व जानलेवा हमले का अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

    बरला के मोहल्ला कोठी निवासी गोविंद राय के दो बेटे थे। बड़ा बेटा विजय गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। पिता की बीस वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। 32 वर्षीय छोटा बेटा सुरेश दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही वह गांव आया था।

    आरोप है कि सुरेश की पत्नी बीना के मोहल्ले के मनोज से अवैध संबंध थे। दोनों का घर भी पास में था। वह बाजार में परचून की दुकान चलाता है। पडोस के नाते उसका सुरेश के घर पर आना जाना था। इसी बीच उसकी पत्नी बीना से नैन लड़ गये।

    दोनों का आपस में मिलना जुलना चलता रहा। गुरूवार को सुरेश को वापस दिल्ली जाना था। सुबह नौ बजे वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। तभी मनोज ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। वह जमीन पर गिर गये।

    गोली की आवाज सुनकर बड़े भाई दौड़कर घर से बाहर आये तो देखा कि सुरेश के गोली मार दी और वह खून से लथपथ जमीन पर तड़फ रहा है। आरोपित ने दूसरी गोली भी मारी मगर फायर मिस हो गया। भाई को बचाने के लिए उन्होंने लोहे के बाट से आरोपित पर प्रहार करने की कोशिश की तो उसने उन पर भी फायर किया।

    गोली दीवार में जा लगी। जिससे उनके छर्रे लग गये। आरोपित वहां से भागकर सीधा थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि मैंने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मुझे तुरंत गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने उसे बैठा लिया। मुंशी ने यह जानकारी इंस्पेक्टर को दी।

    इंस्पेक्टर अरूण पंवार मय दलबल के घटना स्थल पर पहुंचे। खून से लथपथ सुरेश को छर्रा सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ गर्वित सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किये हैं।

    दस वर्ष से थे दोनों के अवैध संबंध मृतक के भाई विजय ने बताया कि करीब दोनों के दस वर्ष से अवैध संबंध थे। कई बार समझाया भी। मगर दोनों ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आये। तीन बार गांव में पंचायत भी हुई।

    पुलिस नहीं हुई सक्रिय

    बताया कि इस बाबत थाने में तीन बार शिकायती पत्र दिया। मगर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। चार माह पूर्व भी दोनों को आपत्तिजनक हालत में दोनों को पकड़ लिया था और मनोज को पुलिस के हवाले भी किया था। मगर बीना के मनोज के पक्ष में बयान दिये जाने पर उसे थाने से छोड़ दिया।

    ऐसा पहले भी दो बार हो चुका था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात्रि को भी सुरेश की हत्या का प्लान बना था। बीना ने उसे नींद की गोली दी थीं। ताकि सोते समय गला दबाकर हत्या कर सकें। मगर ऐसा नहीं हो पाया।

    बच न जाये, मरने के बाद ही रहेगी साथ में

    पुलिस ने पत्नी बीना को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि उसने मनोज से कहा था कि वह उसके पति की हत्या कर देगा। तभी वह उसके साथ रह सकेगी। प्रेमी से उसकी फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। वह पति को बहाने से घर के बाहर बैठने की कह रही थी।

    वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठ गया। मृतक के भाई विजय ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह दौड़कर आये तो बीना प्रेमी से कह रही थी कि जितनी गोली मारनी है मार बचने न पाये। बच्चों ने कहा,,,, मां को भी भेजो जेल

    मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। तीनों बच्चों को बीना ने तैयार कर स्कूल भेज दिया था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई तो बच्चे अपनी बूआ के साथ थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर से हाथ जोड़कर कहने लगे कि साहब मां को भी जेल भेज दीजिए। इसी ने पिता की हत्या कराई है। यह भी बताया कि वह उन्हें भी रात को नींद की दवा देती थी।

    सीओ गर्वित सिंह का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या हुई है। मृतक के भाई विजय की तहरीर के आधार पर हत्या के आरोपित मनोज पुत्र रामगोपाल व बीना के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। दोनों को जेल भेजा जायेगा ।