उधार के सिलिंडर से पक रही रोटी... नए LPG कनेक्शन पर पांच महीने से रोक, अलीगढ़ के परिवार परेशान
अलीगढ़ में पिछले पांच माह से नए एलपीजी कनेक्शन पर रोक ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लगाई गई पाबंदियों के चलते हुई है, जिससे गैस एजेंसियों पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा।

फाइल फोटो।
HighLights
अलीगढ़ में पांच माह से नए एलपीजी कनेक्शन बंद।
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पेट्रोलियम मंत्रालय की पाबंदी।
जरूरतमंद परिवार सिलेंडर उधार लेकर खाना पका रहे।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में पिछले करीब 10 माह से नए एलपीजी कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं। इसके चलते जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई महिलाएं परिचितों और रिश्तेदारों से सिलिंडर उधार लेकर खाना पकाने को मजबूर हैं। इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जो किसी कारणवश अपने परिवार से अलग रह रही हैं।
गैस एजेंसियों पर रोजाना पांच से 10 लोग नए कनेक्शन की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन एजेंसी संचालक भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से एलपीजी वितरण पर लगाई गई पाबंदियों के बाद यह स्थिति बनी हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारी भी इस संबंध में कुछ कहने से बच रहे हैं।
होर्मुज बंद करने पर केंद्र सरकार ने लगाई थी पाबंदी
फरवरी के आखिरी सप्ताह में अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देशों में तनाव बढ़ गए। ईरान इजरायल संघर्ष से जुड़ी आपूर्ति बाधाओं के बीच केंद्र सरकार ने मार्च (मध्य मार्च के आसपास) से 14.2 किलोग्राम के नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाई गई। इसके साथ ही डबल बाटल कनेक्शन (डीबीसी) भी नहीं हो रहे हैं। इसके मूल में पश्चिम एशिया संघर्ष तेज होने और होर्मुज जलडमरूमध्य से एलपीजी आयात प्रभावित होने के बाद मार्च में सप्लाई को प्राथमिकता देने के लिए कदम उठाए गए।
गैस एजेंसियों पर रोजाना नए कनेक्शन की पूछताछ के लिए आ रहे हैं लोग
इसके साथ ही नियमों में बदलाव (14 मार्च 2026) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी नियंत्रण आदेश में संशोधन कर पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए नए एलपीजी कनेक्शन और रिफिल पर रोक लगाई। एलपीजी गैस एजेंसियों के संचालकों ने पांच किलोग्राम या कंपोजिट सिलिंडर जैसे विकल्प के रूप में उपभोक्ताओं को दिया गया है।
नए एलपीजी कनेक्शन न होने से नागरिक परेशान हैं। पेट्रोलियम कंपनियों के क्षेत्रीय अधिकारी भी रोक हटाने के लिए इंतजार में हैं।
प्रतिमा सिंह, महामंत्री, अलीगढ़ एलपीजी गैस एजेंसी एसोसिएशन
हमारी एजेंसी पर हर रोज दो से पांच लोग नए कनेक्शन के लिए आते हैं। उन्हें हम रोक न हटने के चलते उन्हें वापस कर रहे हैं।
लोरिक राज यादव, मालिक, लोरिक गैस एजेंसी, हरदुआगंज
परिवार का विस्तार हो रहा है। नया एलपीजी कनेक्शन चाहिए। लेकिन यह मिल नहीं रहा है। एजेंसी संचालक कुछ बताने की स्थिति में नहीं।
कुसुम वर्मा, ताला नगरी
सर्दियों में एलपीजी गैस का खर्च बढ़ जाता है। घर में पुराना एक ही गैस का कनेक्शन है। दूसरे की आवश्यकता है, लेकिन यह मिल नहीं रहा।
दिनेश यादव, रामघाट रोड