विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलीगढ़ SSP ने किए बड़े पैमाने पर तबादले, हरदुआगंज को मिले नए थाना प्रभारी; देखें सूची

By Yogesh Tiwari Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 24 Nov 2026 05:54 PM (IST)

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और जनसुनवाई प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें सात निरीक्षकों और 24 उपनिरीक्षकों समेत कुल 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जिसमें हरदुआगंज को नया थाना प्रभारी मिला है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कानून व्यवस्था मजबूत बनाने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सात निरीक्षकों और 24 उपनिरीक्षकों समेत कुल 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। निरीक्षक विनोद कुमार को थाना हरदुआगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, पुलिस लाइन में तैनात छह निरीक्षकों को अलग-अलग शाखाओं और थानों में जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक चन्द्रेश गौतम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। मणिकान्त शर्मा को प्रभारी मीडिया सेल, जैनुल हसन को प्रभारी रिट सेल और रफी परवेज को थाना साइबर क्राइम भेजा गया है। अजयवीर सिंह को थाना खैर में अतिरिक्त निरीक्षक और मंजूर अली को प्रभारी नारकोटिक्स सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक रवि पवन कुमार को बन्नादेवी से नगला कलार चौकी प्रभारी, रोहित वर्मा को इगलास से बहादुरपुर चौकी प्रभारी और नरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से सारसौल चौकी प्रभारी बनाया गया है। अजय कुमार को दादों से रोडवेज चौकी प्रभारी और अंकित कुमार को दादों से बरौली चौकी प्रभारी बनाया गया है।

मनीष कुमार गुप्ता को मेडिकल, निखिल मलिक को भमोला और जावेद हसन को सेंटर प्वाइंट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक कुमार को बहादुरपुर से थाना गोधा, अरविंद कुमार कुशवाह और सौरभ तिवारी को थाना लोधा भेजा गया है। विक्रम सिंह को जलाली चौकी प्रभारी, अंकित कुमार गुप्ता को तालानगरी चौकी प्रभारी और जितेंद्र सिंह राणा को अचलताल चौकी प्रभारी बनाया गया है।

आदित्य श्रीवास्तव को थाना महुआखेड़ा, महिला उपनिरीक्षक तनु तोमर को थाना हरदुआगंज भेजा गया है। इसके अलावा बलवीर सिंह को थाना जवां, अमित कुमार को वीरपुरा चौकी प्रभारी, अजय कुमार को कस्बा गौंडा चौकी प्रभारी, संजय कुमार को एयरपोर्ट चौकी प्रभारी और अजहर हसन को थाना खैर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। राजकुमार को थाना गोंडा, विजय भारत सिंह को थाना गंगिरी और चंद्रका प्रसाद तिवारी को यूपी-112 में तैनाती दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।