विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा चुनाव 2027: आजाद समाज पार्टी ने अलीगढ़ की तीन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, चुनावी रण में भरी हुंकार

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:18 PM (IST)

आजाद समाज पार्टी ने अलीगढ़ जिले की सात में से तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. आसपा ने अलीगढ़ की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

  2. छर्रा, शहर, बरौली से महेंद्र सिंह, फरीद, राम प्रकाश उम्मीदवार

  3. बूथ स्तर पर 10 सदस्यीय कमेटी ने संभाली चुनावी कमान

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आजाद समाज पार्टी (आसपा) ने जिले की सात में से तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की राह आसान बनाने के लिए बूथ स्तर पर 10 सदस्यीय कमेटी ने कमान संभाल ली है। मंडल समन्वयकों और विधानसभा स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

आसपा ने छर्रा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य चौ. महेंद्र सिंह, शहर विधानसभा क्षेत्र से फरीद प्रधान और बरौली से जिला पंचायत सदस्य के पति राम प्रकाश बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है।

प्रत्याशी चयन में जातीय संतुलन, विधानसभा क्षेत्र में किस जाति का दबदबा है, बहुजन समाज के प्रति संवेदनशीलता और सरकारों की विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रामक रुख जैसे मानकों को शामिल किया गया है।

मंडल समन्वयक और प्रभारी सातों विधानसभा सीटों पर करेंगे संगठनात्मक काम

जेनजी के मुद्दे पर सांसद आजाद के सड़क से संसद तक के संघर्ष की जानकारी विधानसभा और विकासखंड के प्रभारी देंगे। इसके लिए जिलाध्यक्ष किशोर कांत और महानगर अध्यक्ष नदीम अहमद कार्यकर्ताओं को तैयार कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक जिला प्रभारी तथा विकासखंड स्तर पर जिला उपाध्यक्ष और महानगर उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, उरई सबसे ठंडा शहर

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।