सेंटर प्वाइंट बना अटल चौक, पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को चौराहे पर प्रतिमा स्थापित कर दी गई। ...और पढ़ें

जासं, अलीगढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को चौराहे पर प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही चौराहे का नाम अटल चौक रखा गया। जोशीले नारे लगाए गए। पूर्व मोहम्मद फुरकान, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, नगर आयुक्त गौरांग राठी, उपसभापति डा. मुकेश शर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया। महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, संजीव राजा और अनिल पाराशर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सृजनात्मक थे। राष्ट्र के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने नगर निगम के सार्थक प्रयास की सराहना की। अब यह चौराहा अटल चौक के रूप में जाना जाएगा। पार्षद पुष्पेंद्र जादौन ने कहा कि उनके क्षेत्र में प्रतिमा लगना गौरव की बात है। चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे मार्ग को अटल मार्ग भी किए जाने का प्रस्ताव है। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई और सुशील मित्तल, दीपक गर्ग ने कहा कि अटल चौक के नाम से चौराहा जाना जाएगा, यह हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है। पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पूर्व मेयर सावित्री वाष्र्णेय, पार्षद हेमंत गुप्ता, सुरेंद्र पचौरी, वीरेंद्र सिंह, दीपू शर्मा, लतेश चौधरी, प्रवीण आर्य ने भी प्रसन्नता जताई। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, एहसान रब आदि थे।
सभी जनप्रतिनिधि भाजपाई, पर छोटी सी प्रतिमा लगवाई
सेंटर प्वाइंट चौराहे पर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर प्रतिमा लगने से भले ही भाजपाई उत्साहित हों, मगर छोटी सी प्रतिमा लगाने की चर्चा पूरे जोरों पर हैं, जिसकी कीमत बमुश्किल 50 हजार रुपये बताई जा रही है। हर कोई हैरान है कि मेयर को छोड़कर सारे जनप्रतिनिधि भाजपा से हैं, उसके बाद अटल की छोटी सी प्रतिमा लगवाकर छुटकारा पा लिया गया। वहीं, अटल की प्रतिमा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। प्रतिमा के स्थापना पर किसी मंत्री को भी नहीं बुलाया गया, जिसकी चर्चाएं जोरों पर थीं। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का कहना था कि प्रतिमा के लिए यदि शहर में एक-एक रुपये भी लिए जाते तो लाखों रुपये एकत्र हो जाते।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।