विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलीगढ़ की कोल विधानसभा सीट पर अनिल पाराशर ने बनाया नया रिकार्ड

By Anil KushwahaEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2022 08:20 AM (IST)

कोल विधानसभा सीट से अनिल पाराशन को लगातार दूसरी विजय हासिल हुई है। जीत के साथ ही अनिल पाराशर ने ...और पढ़ें

कोल विधायक अनिल पाराशर के जीत का अंतर काफी कम रहा हो, मगर उन्होंने दोबारा जीत कर इतिहास रच दिया।
कोल विधायक अनिल पाराशर के जीत का अंतर काफी कम रहा हो, मगर उन्होंने दोबारा जीत कर इतिहास रच दिया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  भले ही कोल विधायक अनिल पाराशर के जीत का अंतर काफी कम रहा हो, मगर उन्होंने दोबारा जीत कर इतिहास रच दिया। कोल विधानसभा सीट पर लगातार जीत दर्ज करने वाले वो पहले विधायक बन गए हैं।

दिग्‍गज किशनलाल दिलेर चार बार रहे विधायक

कोल सीट पर 1952 से लेकर अबतक लगातार कोई विधायक नहीं बन पाया है। दिग्गज किशनलाल दिलेर सबसे अधिक चार बार विधायक रहे। मगर, लगातार वह भी विधायक नहीं रहे। किशन लाल दिलेर 1967 में पहली बार भारतीय जनसंघ से विधायक बने थे। फिर, 1977 में जनता पार्टी से विधायक चुने गए। भाजपा से 1985 और 1993 में विधायक रहे। मगर, लगातार दो बार कोल पर विधायक नहीं रहे। यहां तक कांग्रेस को भी कभी मौका नहीं मिल सका। सपा, बसपा ने भी इस सीट पर जीत दर्ज की, मगर इन दोनों पार्टी से भी लगातार दोबारा कोई विधायक नहीं बन सके। सिर्फ यह तमगा कोल विधायक अनिल पाराशर को मिला है।

युवा मोर्चा से की राजनीति की शुरुआत

अनिल पाराशर ने राजनीति की शुरुआत युवा मोर्चा से की थी। महानगर अध्यक्ष बने। इसके बाद भाजपा में वो कई पदों पर रहे। विभिन्न जिलों में प्रभारी के रुप में भी जिम्मेदारी निभाई। अनिल पाराशर सियासत में सहज और सरल व्यक्तित्व के रूप में पहचान बनाई है। इसलिए अपनी विधानसभा क्षेत्र में काम कराने में भी सबसे आगे रहे हैं। पिछली बार अनिल पाराशर ने 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। मगर, इस बार पांच हजार पर सिमटकर आ गए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अज्जू इशहाक ने कड़ी टक्कर दी। 60 हजार मतों से अधिक बढ़त बना ली थी। एकबारगी तो सीट फंसती हुई नजर आई, मगर आधे राउंड होने के बाद अनिल पाराशर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंत में जीत हासिल की। अनिल पाराशर जिले में सबसे कम अंतर से जीत दर्ज करने वाले विधायक भी हैं।