Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एटा के बदले अब छह को अलीगढ़ आएंगे अमित शाह और योगी

    By Mukesh ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 03 Feb 2019 10:27 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छह फरवरी को अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

    एटा के बदले अब छह को अलीगढ़ आएंगे अमित शाह और योगी

    अलीगढ़ (जेएनएन)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छह फरवरी को अलीगढ़ में ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी नडड, उपमुख्यमंत्री केशव देव मौर्य, दिनेश शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय भी होंगे। छह फरवरी को एटा में प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन अब अलीगढ़ में रामघाट रोड स्थित तालानगरी में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    17 जिलों के सांसद व विधायक होंगे सम्मेलन में शामिल

    शनिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में सम्मेलन के सर्वव्यवस्था प्रमुख डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि दूरी की वजह से सम्मेलन एटा की बजाय अलीगढ़ में रखा गया है। इसमें ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, मथुरा, आगरा, फीरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर समेत 17 जिलों के बूथ अध्यक्ष व प्रभारी शामिल होंगे। ब्रज क्षेत्र के सभी मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।

    400 सीटों के पार का दिया नारा

    सम्मेलन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  ने चुनाव 400 के पार का नारा दिया है। नेताओं ने दावा किया कि इस बार पहले से 25 सीट ज्यादा जीतेंगे। सम्मेलन को लेकर अलीगढ़ के  पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। पदाधिकारियों की रात तक बैठक चलती रहीं।

    comedy show banner
    comedy show banner