Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Children's Day 2022 : इसरो के क्विज में अलीगढ़ के नीतेश को मिला दूसरा स्‍थान, किया गया सम्‍मानित

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 04:16 PM (IST)

    Childrens Day 2022 2021 में इंडियन स्‍पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन की स्‍पेस साइंस क्‍विज में अलीगढ़ के ब्रिलिएंट पब्‍लिक स्‍कूल के 12वीं के छात्र नीतेश कुमार ने दूसरा स्‍थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर इसरो व प्रधानाचार्य ने उन्‍हें सम्‍मानित किया है।

    Hero Image
    इसरो के क्विज कंपटीशन में देशभर में दूसरा स्थान पाने वाले बीपीएस के छात्र नीतेश प्रमाणपत्र के साथ।

    गौरव दुबे, अलीगढ़ । Children's Day 2022 : प्रतिभाएं किसी परिचय की मोहताज नहीं होती हैं। उनको मौका मिलता है तो वो अपनी पहचान सफलता के रूप में लोगों के बीच करा ही देती हैं। ऐसी ही सफलता का परिचय ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र नीतेश कुमार ने भी कराया है। उन्होंने इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) की स्पेस साइंस क्विज में राष्ट्रस्तर पर नाम चमकाया है। 2021 में कराए गए इस क्विज कंपटीशन में उन्होंने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था। इस सफलता पर उनको इसरो व प्रधानाचार्य श्याम कुंतेल ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    50 प्रश्‍नों के जवाब देने थे

    रामघाट रोड स्थित पीएसी निवासी नीतेश ने बताया कि क्विज कंपटीशन में 50 प्रश्नों के जवाब देने थे। एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए 40 सेकेंड का समय मिलता था। उत्तर पता होने पर बजर दबाने के बाद 40 सेकेंड के अंदर जवाब देना जरूरी था। दो चरणों में आनलाइन माध्यम से ये क्विज कंपटीशन कराया गया था। इसमें बेंगलुरु की आकृति से दो अंक वो पीछे रहे थे। इसलिए देश में द्वितीय स्थान मिला। तृतीय स्थान पर दिल्ली के नितिन ने हासिल किया था। नीतेश ने बताया कि इसी स्कूल से हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता हासिल की थी। उनका सपना स्पेस इंजीनियर बनने का है।

    प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

    नीतेश ने बताया कि स्पेस साइंटिस्ट बनने के लिए वे अभी से केंद्रीय बाल वैज्ञानिक योजना (केवीपीवाई) के तहत तैयारी कर रहे हैं। इसमें 12वीं कर रहे या 12वीं पास कर चुके विद्यार्थी ही शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष मई में ये परीक्षा हुई थी। तब वे इसमें शामिल नहीं हो सकते थे। अब शामिल होंगे। इसके लिए वे सेल्फ स्टडी कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें : Aligarh News : बदहाल है दिल्‍ली-कानपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग, गड्ढों का दर्द झेल रहे वाहन