Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में अलीगढ़ से भी होगी दावेदारी Aligarh news

    मतदान व पद के लिए नामांकन वहीं व्यापारी करेंगे जिनके पास प्रदेश संगठन की सदस्यता होगी। अबतक जिले से 25 से अधिक व्यापारी नेताओं ने सदस्यता शुल्क जमा की है। प्रदेश के चुनाव के बाद दूसरे दिन जिलाध्यक्ष व महामंत्री के नामों के लिए प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

    By Anil KushwahaEdited By: Updated: Mon, 30 Aug 2021 11:06 AM (IST)
    Hero Image
    उद्योग व्यापार मंडल का सात व आठ सितंबर को मथुरा वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में होगा।

    अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का सात व आठ सितंबर को मथुरा वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्णा आश्रम में होगा। मुख्य पदों के लिए होने वाले चुनाव में अलीगढ़ से भी विभिन्न पदों के लिए दावेदारी होगी। मतदान व पद के लिए नामांकन वहीं व्यापारी करेंगे, जिनके पास प्रदेश संगठन की सदस्यता होगी। अबतक जिले से 25 से अधिक व्यापारी नेताओं ने सदस्यता शुल्क जमा की है। प्रदेश के चुनाव के बाद दूसरे दिन जिलाध्यक्ष व महामंत्री के नामों के लिए प्रस्तावों पर चर्चा होगी। महानगर अध्यक्ष ही जिलाध्यक्ष के नामाें का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ उद्योग व्‍यापार मंडल में चल रही रस्‍साकसी

    वरिष्ठ व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय के निधन के बाद पहली बार तीन साल के लिए होने वाले इस चुनाव में अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल में रस्साकसी चल रही है। पिछले चुनाव में ज्ञानचंद्र वाष्र्णेय प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। साथ ही मास्टर ओम प्रकाश व सुरेश चंद्र पेठा प्रांतीय संगठन मंत्री नियुक्त हुए। व्यापार मंडल के संस्थापक व पूर्व सांसद पं. श्याम विहारी मिश्रा के निधन के बाद उनके बेटा मुकुंद मिश्रा को सर्व सम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया था। प्रदेश नेतृत्व में अलीगढ़ का हमेशा दवदबा रहा है। इसे कायम रखने के लिए व्यापारी नेता जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय ने भी पद पर कायम रहने के लिए शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। अलीगढ़ से आधा दर्जन व्यापारी नेता प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में हैं।

    इनका कहना है 

    त्रिवार्षिक प्रदेश संगठन के चुनाव के लिए तिथि तय हो गई है। कानपुर में हुई आमसभा में चुनाव प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। इस चुनाव में वही व्यापारी नेता हिस्सा लेंगे, जिनके पास संगठन की सदस्यता होगी। नए सदस्य बनाने व पुराने सदस्यों का नवीनीकरण चल रहा है। अलीगढ़ से भी दावेदारी के कई नाम सामने आए हैं। 

    - मास्टर ओम प्रकाश, अध्यक्ष, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल