12 बजते ही 40 के पार गया तापमान, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, चिलचिलाती गर्मी से परेशान हुए अलीगढ़ के लोग
Aligarh Weather दिन निकलने के साथ ही धूप का असर बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले तीन दिन रात का तापमान भी बढ़ेगा।

अलीगढ़, जागरण टीम। अलीगढ़ में मंगलवार की सुबह से ही लू के थपेड़े लोगों को परेशान किए हुए हैं। पिछले तीन दिनों से पारा 40 रहा था, लेकिन सुबह ग्यारह बजे ही तापमान 40 पार हो गया।
बीती रात से ही गर्म हवा चलने लगी थी। सुबह पांच बजे यही हाल था। दिन निकलने के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी। नौ बजे तेज धूप दोपहर जैसा अहसास करा रही थी। इसका असर बाजारों पर देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को भी चलीं तेज हवाएं, झुलसा रही धूप
तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा। न ही बरसात के आसार नजर आ रहे। इससे पहले मंगलवार को सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए थे। पर, सूरज के चढ़ने के साथ धूप में तपिश बढ़ती गई। दोपहर के समय तेज गर्म हवा चलने लगी। आंधी की आशंका से लोग परेशान रहे। करीब 20 मिनट के बाद हवा की गति कम हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।