Weather Update: तापमान में वृद्धि और धूप कर रही बेहाल, अलीगढ़ के मौसम का लेटेस्ट अपडेट आया सामने
Aligarh Weather अलीगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है ऐसा एएमयू द्वारा छोड़े गए गुब्बारे ने संकेत दिया है। मौसम साफ होने लगा है और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि विज्ञानी किसानों को आलू की बोआई के लिए तैयार रहने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि मौसम खेती के लिए अनुकूल है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दो-तीन दिन बरसात के फिलहाल आसार नहीं हैं। मंगलवार को एएमयू से छोड़े गए 28वें गुब्बारे ने यही संकेत दिए। भूगोल विज्ञान विभाग की छत से मंगलवार को दोपहर 2:35 बजे मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी की मुख्य लाइब्रेरियन प्रोफेसर निशात फातिमा और विधि संकाय के प्रो. अली नवाज़ ज़ैदी ने गुब्बारे को लांच किया। 28.8 किमी की ऊंचाई के बाद खैर क्षेत्र के महगौरा गांव के पास गिरा।
एएमयू के मौसम गुब्बारे ने दिए संकेत
भूगोल विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अतिक अहमद के अनुसार वातावरण में हृयूनिटी बहुत है। 5.7 किमी पर तापमान शून्य मिला। जो, तापमान में कमी का एक सामान्य व्यवहार है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक बरसात होने की संभावना। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
तेज बरसात के बाद अब मौसम होने लगा साफ
पिछले दिनों तेज बरसात के बाद मौसम अब साफ होने लगा है। मंगलवार को दिन भर खिली हुई धूप निकली। बादल तो थे लेकिन बरसने वाले नहीं थे। देर शाम तक बरसात न होने के कारण 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1.2 और न्यूनतम 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बरसात की संभावना नहीं है।
- इस महीने की शुरुआत में भारी बरसात हुई थी। इससे तापमान भी गिरने लगा था।
- सोमवार को ताला नगरी में बरसात हुई थी लेकिन शहर में नहीं हुई थी।
- मंगलवार को सुबह से ही धूप निकली हुई थी। दोपहर को भी सूरज के तेवर चढ़े हुए थे। बादल छाए हुए थे लेकिन बरसात की संभावना भी नहीं थी।
- सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
- मंगलवार को यही तापमान बढ़कर अधिकतम 34.4 और न्यूनतम 26.2 रहा।
- पिछले दिनों बरसात होने के कारण खेतों में भरा पानी अब खत्म होने लगा है। पानी भरने से सब्जी की फसलों को अधिक नुकसान हुआ था। अब किसानों को राहत है।
कृषि विज्ञानी डॉक्टर अनंत कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में बरसात की संभावन नहीं है। खेती के लिए मौसम ठीक है। किसान आलू की बोआई के लिए तैयार कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।