Aligarh Street Food: 'राक एंड रोल' नाम की फूड वैन में जायकों का भंडार, देव के हाथ से बने सात तरह के रोल का पूरा अलीगढ़ दीवाना
Aligarh Street Food राक एंड रोल का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। शाम ढलते ही लजीज व्यंजनों के शौकीन रामघाट कल्याण मार्ग निकट अवर लेडी फातिमा स्कूल के सामने राक एंड रोल नाम की फूड बैन का इंतजार करते हैं।

अलीगढ़: Aligarh Street Food राक एंड रोल का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाएगा। पश्चिम बंगाल के इस व्यंजन से देव कुमार ने अपनी अलग पहचान बनाई है। एमकाम, बीएड जैसी उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले देव ने नौकरी की जगह स्वरोजगार अपनाया। वे सात फ्लेवर में रोल तैयार करते हैं। इसमें चार तरह की सास परोसी जाती है।
शाम ढलते ही लजीज व्यंजनों के शौकीन रामघाट कल्याण मार्ग निकट अवर लेडी फातिमा स्कूल के सामने राक एंड रोल नाम की फूड बैन का इंतजार करते हैं। लोग परिवार के साथ इस व्यंजन का मजा लेते हैं। देव के हाथों बने रोल का स्वाद लाजबाव है।
एटा चुंगी बाईपास इंजीनियरिंग कालोनी निवासी देव कुमार ने शिक्षा ग्रहण करने के बाद खुद का कारोबार करने की ठानी। साढे तीन साल पहले इन्होंने स्वर्ण जयंती नगर ओरा पर्ल मार्केट में टेस्टी गुरु के नाम से रेस्टोरेंट खोला। इसमें साउथ इंडियन डिश के साथ रोल की सात फ्लेवर में तैयार किया जाता था। किन्हीं कारणों से रेस्टोरेंट का शटरडाउन हो गया।
इसके बाद सिर्फ रोल बिक्री के लिए स्वर्णजयंती नगर प्लेटिनम टावर में दुकान खोली। यहां भी बात नहीं बनी। इसके बाद फूडवैन तैयार की। झारखंड के तीन कुशल कारीगरों के सहयोग से देव कुमार रोल तैयार करते हैं।
रोल बनाने की विधि
सबसे पहले आटा व मैदा का लछेदार पराठा तैयार किया जाता है। इसके बाद चांप रोल के लिए हरी सब्जी इनमें बंद गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, प्रांस बीन, आलू, प्याज, सफल मटर बारीक काटकर मिक्स की जाती हैं। इसके बाद यह पराठा में फिलिंग की जाती है। चार तरह की सास का प्रयोग किया जाता है, इनमें टमाटो सास, चिली सास, मिंट सास व मिन सास रोल के साथ परोसी जाती है। अगर पनीर फ्लेवर में तैयार करना है, तो बारीक कटा पनीर, वैज रोल, एक रोल, पनीर मसाला रोल, चांप रोल व चांप टकाटक रोल।
इन सात फ्लेवर में मिलता है रोल
रोल की वैरायटी - पैसा
वैज रोल - 60
एग रोल - 60
पनीर रोल - 100
पनीर मसाला रोल - 110
पनीर बुर्जी रोल - 120
चाप रोल - 110
चांप टकाटक रोल - 110
(दाम रुपये में प्रति पीस)
सात फ्लेवर में रोल तैयार किए जाते हैं। सास भी हम खुद बनाते हैं। वैज रोल की 40 रुपये से शुरूआत की थी, अब 60 रुपये प्रति राल है। -देव कुमार, मालिक राक एंड रोल फूडवैन
रोल की सबसे ज्यादा वैरायटी देव कुमार के यहां मिलती हैं। यह स्वाद में लाजबाव होता है। शहरभर में ऐसा रोल कहीं नहीं मिलता है। -प्रिंस, ग्राहक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।