Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: रामघाट रोड-बौनेर बाईपास बनने से जाम भरी सड़कों से बचेेेगा एक घंटा

    रामघाट-कल्याण मार्ग से सांगवान सिटी होते हुए बौनेर तक जाने वाला बाईपास नए सिरे से बनाया जाएगा। 18 करोड़ रुपये से 5.7 किलोमीटर व सात मीटर चौड़ी डामर की सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से लखनऊ प्रस्ताव भेजा गया है।

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Updated: Sun, 04 Sep 2022 01:29 PM (IST)
    Hero Image
    रामघाट-कल्याण मार्ग से सांगवान सिटी होते हुए बौनेर तक जाने वाला बाईपास बनेगा।

    अलीगढ़, केसी दरगड़। रामघाट-कल्याण मार्ग से सांगवान सिटी होते हुए बौनेर तक जाने वाला बाईपास नए सिरे से बनाया जाएगा। 18 करोड़ रुपये से 5.7 किलोमीटर व सात मीटर चौड़ी डामर की सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से लखनऊ प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही और धन स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा। इससे इस बाईपास पर गुजरने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राह में चलना मुश्‍किल

    रामघाट-कल्याण मार्ग  से सांगवान सिटी होते हुए बौनेर तक 5.7 किलोमीटर लंबा बाईपास Ramghat Road Baner Bypass है। इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। गड्ढे गहरे हो गए हैं। वर्षा के दिनों में तो इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। हादसा होने का खतरा बना रहता है। कई वाहन स्वामी हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। सड़क के बराबर से नाला गुजर रहा है। इसके किनारे कच्चे हैं। प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। इसलिए हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

    पहले थी गड्ढे भरने की तैयारी

    विभाग की ओर से इस बाईपास के गढ्ढे भरने के लिए 60 लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिए थे। बाद में तय हुआ कि गड्ढे भरने से लंबे समय तक राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद 18 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग की से लखनऊ स्थित मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया गया।

    उपयोगी है बाईपास

    रामघाट-कल्याण मार्ग से गंदा नाला के सहारे सांगवान सिटी होते हुए बौनेर तक बाईपास जाता है। इस मार्ग पर ओजोन सिटी, सांगवान पब्लिक स्कूल व अन्य प्रमुख आवासीय कालोनी बसी हुई हैं। आरएएफ बटालियन का एक रास्ता इस मार्ग को भी जोड़ता है। वहीं विजडम पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग, सांगवान वर्ल्ड स्कूल, निजी अस्पताल के कारण इस मार्ग पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों का दिन रात आना जाना रहता है। वहीं मुरादाबाद, नरौरा, अतरौली की ओर से आने वाले वाले भारी वाहन एटा व कानपुर जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। एटा और कानपुर से आने वाले वाहन रामघाट रोड की ओर जाने के लिए भारी वाहन भी इसी बाईपास से होकर गुजरते हैं।

    दो महीने में उखड़ गई थी छह करोड़ की सड़क

    पांच साल पहले अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से यह सड़क छह करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। दो महीने के अंदर यह सड़क उखड़ना शुरू हो गई। तब से से लेकर अब तक लगातार इस सड़क की हालत और बिगड़ती चली गई। दैनिक जागरण ने यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

    बाईपास की हालत काफी खराब हो चुकी है। रात में तो निकलना मुश्किल हो जाता है। इस रोड को जल्द से जल्द तैयार कराकर लोगों को राहत देनी चाहिए।

    आभा सिंह

    इस मार्ग पर अक्सर आना-जाना होता है। शहर की ओर जाने के लिए रामघाट रोड तक जाने में दिक्कत होती है। बरसात के दिन में तो इस मार्ग पर निकल भी नहीं पाते हैं।

    दीक्षा सिंह

    पिछले कई साल से जर्जर मार्ग पर चलकर परेशान हो रहे हैं। इस बाईपास के पास के अलावा और कोई विकल्प नहीं है कि जीटी रोड या पर रामघाट रोड की ओर से आ सकें।

    एसपी सिंह

    नए सिरे से यह बाईपास बनेगा तभी यह रोड लंबे समय तक चल पाएगा। शासन को इस मार्ग के लिए जल्द धन स्वीकृत कर देना चाहिए ताकि राहत मिल सके।

    इंदु बौद्ध

    इस रास्ते से अस्पताल व अन्य जरूरी काम से भी बाहर जाते हैं। बाईपास के दोनों सड़क कई सालों से जर्जर हो चुकी है। जितनी जल्द नए सिरे बन जाए तो अच्छा रहेगा।

    अरुणा भारती

    रामघाट-कल्याण मार्ग से सांगवान सिटी होते हुए बौनेर तक बाईपास Ramghat Road Baner Bypass का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 18 करोड़ का प्रस्ताव विभाग के मुख्यालय को भेज दिया गया है। धन स्वीकृत होते हुए काम शुरू करा दिया जाएगा।

    अतुल अग्रवाल, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी