Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़: नौकर की हुई बेइज्जती तो बदला लेने के लिए कर डाला ये काम, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया पूरा केस

    Updated: Sat, 24 May 2025 03:14 PM (IST)

    अलीगढ़ में एक ताला कारोबारी के घर में लूट हुई जिसमें छह लोग गिरफ्तार किए गए। मुख्य आरोपी जो पहले कारोबारी के यहाँ नौकर था चोरी के आरोप में निकाले जाने ...और पढ़ें

    Hero Image
    कारखाने में चोरी करते पकड़े गए ।

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। आठ साल नौकरी कर चुके नौकर ने अपने साथियों के साथ ताला कारोबारी के घर में लूट को अंजाम दिया था। नौकर चोरी के आरोप में पकड़ा गया था, तब उसे बेइज्जत कर भगाया गया था। इसका बदला लेने के लिए लूट की योजना बनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाईवे पर मथुरा रोड के पास शुक्रवार सुबह ही मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में इस घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। लूटे गए जेवर और कुछ नकदी भी बरामद की है। करीब छह लाख रुपये की लूट हुई थी।

    देर शाम चार बदमाश और दबोच लिए। बदमाशों की संख्या छह होने पर लूट को अब पुलिस ने डकैती मान लिया है। डकैती में मुकदमा तरमीम किया जा रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के आतिश बाजान फर्श निवासी हाजी महफूज अहमद की घर पर ही ताले की फैक्ट्री हैं।

    बुधवार की रात नौ बजे वह नमाज पढ़ने गए थे। जैसे ही घर से निकले, दो-तीन मिनट बाद नकाबपोश चार बदमाश घर में घुस गए। घर पर पत्नी हुमा युसुफ अकेली थीं। बदमाशों ने पिस्टल उनके सिर पर लगा दी। एक बदमाश गेट पर खड़ा रहा। अन्य बदमाशों ने उन्हें कब्जे में ले लिया।

    एक बदमाश ने छुरा भी उन पर रख दिया। बदमाश अलमारी तोड़कर 1.20 लाख रुपये, चार अंगूठी, दो चेन, टाप्स, घड़ी आदि सामान ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार बदमाश कैद हो गए। इसी आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।

    एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि शुक्रवार तड़के कोतवाली नगर थाना पुलिस दिल्ली-कानपुर हाईवे के पास मथुरा रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी लाल रंग की कार संदिग्ध दिखी। रोकने का इशारा किया तो आगे बढ़ती गई। कुछ दूरी पर जाकर कार मिट्टी में धंस गई। कार से उतरते ही दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पकड़े गए आरोपितों में टनटनपाड़ा निवासी शाहरुख और ऊपरकोट टीला निवासी नवेद हैं। इनके पास से एक चेन, पेंडल, दो अंगूठी, 8700 रुपये, एक पिस्टल व एक तमंचा बरामद हुआ। इलाज के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

    पुलिस पर फायरिंग का भी मुकदमा दर्ज किया गया है। शाहरुख कोतवाली का और नवेद सिविल लाइंस थाने का गैंग्सटर है। नवेद पर सात व शाहरुख पर छह मुकदमे दर्ज हैं। मुश्ताक निकला मास्टर माइंड पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि मुश्ताक ने पूरी प्लानिंग की।

    मुश्ताक मियां की सराय का रहने वाला है। वर्तमान में हड्डी गोदाम के पास रहता है। पहले वह हाजी महफूज अहमद के यहां नौकरी करता था। आठ साल नौकरी की। छह माह पहले उसे चोरी के आरेाप में निकाल दिया था। उसे चोर कहा गया। इसी बात से वह चिड़ गया।

    काफी दिनों से वह घटना करने के इंतजार में था। इसके लिए उसे कई दिन रैकी भी की। बुधवार को मौका मिला गया। आंधी और बरसात में सभी छिपते हुए मकान पर पहुंच गए। हाजी महफूज अहमद के मकान से निकलते ही सभी मकान में घुस गए। सीसीटीवी कैमरे में चार बदमाश ऊपरी मंजिल पर जाते दिख रहे हैं।

    इनमें मुश्ताक भी था। वहीं मकान स्वामी के बेटा ने डकैती की घटना बताई थी, लेकिन पुलिस ने लूट में मुकदमा दर्ज किया था। देर शाम पकड़े गए चार बदमाश पकड़े गए बदमाशों ने अनार का नगला के मुश्ताक के अलावा दूल्हे वाली गली रोरावर का अहमद, ऊपरकोट टीला का अदनान और कासिम नगर के अदीब के नाम बताए थे।

    इंस्पेक्टर ईश्वरी सिंह ने बताया कि फरार चारों बदमाशों को शुक्रवार देर शाम कमेला रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे माल भी बरामद कराया जा रहा है। घटना के समय चार बदमाश मकान के अंदर गए। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मकान के बाहर खड़े रहे। घटना में छह बदमाश शामिल पाए गए। इसके चलते मुकदमे को डकैती की धारा में तरमीम किया जाएगा।

    लूट की घटना में दो दमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। नौकरी ने पूरी घटना का ताना-बाना बुना था। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी