विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खादी ग्रामोद्योग मेले में 18 प्रकार के शहद की अनूठी प्रदर्शनी, जिद्र जामुन और नीम शहद की धूम

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:45 PM (IST)

अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में खादी ग्रामोद्योग मेले में 18 तरह के विशेष शहद की प्रदर्शनी लगी है, जिसमें जिद्र, जामुन और नीम शहद खास आकर्षण बने हुए हैं। 

खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में 18 तरह के विशेष शहर के बारे में जानकारी देती अल-नहल संस्था की नग्मी फिरदौस। जागरण

खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी में 18 तरह के विशेष शहर के बारे में जानकारी देती अल-नहल संस्था की नग्मी फिरदौस। जागरण

HighLights

  1. अलीगढ़ खादी मेले में 18 तरह के शहद प्रदर्शित।

  2. जिद्र शहद दुबई और यूएई में अत्यधिक पसंद किया जाता है।

  3. जामुन और नीम शहद स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों की पसंद।

रोहित शर्मा, अलीगढ़। स्वाद और सेहत का अनूठा संगम लिए शहद की कई खास किस्में इन दिनों लोगों को आकर्षित कर रही हैं। नुमाइश मैदान में खादी ग्रामोद्योग मेले में लगी प्रदर्शनी में शहद का विशेष स्टॉल लगाया गया है, जिसमें 18 तरह के विशेष शहद लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनमें जिद्र शहद सबसे खास है, जो दुबई और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लोगों की पसंद माना जाता है। इसकी खासियत और अलग स्वाद के चलते अलीगढ़ के लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

प्रदर्शनी में अलीगढ़ की अल-नहल संस्था ने इन विशेष शहदों का स्टॉल लगाया है। प्रदर्शनी में रखे शहद की खास बात यह है कि हर किस्म का स्वाद, रंग और खुशबू अलग है। यह अंतर उन फूलों और वनस्पतियों के कारण होता है, जिनसे मधुमक्खियां रस एकत्र करती हैं।

फूलों के आधार पर तैयार होने वाले शहद में प्राकृतिक रूप से अलग-अलग रंग और स्वाद देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि लोग अपनी पसंद के अनुसार शहद की किस्मों को चुन रहे हैं। मेले में शहद की इतनी किस्मों की मौजूदगी लोगों को इसके स्वाद और विविधता से परिचित करा रही है। जिद्र से लेकर जामुन और नीम तक, शहद की यह प्रदर्शनी खास आकर्षण बनी हुई है।

जामुन, नीम, अनार समेत 18 तरह के मौजूद हैं शहद

प्रदर्शनी में जामुन और नीम के शहद ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। इन्हें खास तौर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग पसंद कर रहे हैं। जामुन और नीम से जुड़े गुणों के कारण इनकी मांग बनी हुई है। खासकर मधुमेह के मरीजों के बीच इन किस्मों को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। हालांकि मधुमेह के मरीजों को किसी भी प्रकार का शहद इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी होता है। इसके साथ ही यूकेलिप्टस शहद, शीशम शहद, अकेशिया, करंज, अनार, लीची, सौंफ, जंगल, अजवाइन, ब्लैक फॉरेस्ट, जाफरान, चेरी बेरी, हिमालयन शहद समेत कुल 18 तरह की शहद की किस्म प्रदर्शनी में मौजूद है।

विदेशों में खूब पसंद किया जाता है जिद्र शहद

नुमाइश मैदान की प्रदर्शनी में मौजूद जिद्र शहर की विदेशो में खूब मांग होती है। इसमें भी सबसे ज्यादा दुबई और यूएई के लोग इसे पसंद करते हैं। जिसके चलते इसका एक्सपोर्ट भी किया जाता है। जिद्र शहद अपनी विशिष्ट किस्म और अलग स्वाद के लिए जाना जाता है। इस शहर की सुगंध, स्वाद और रंग सामान्य शहद से अलग होता है।

देश भर के विभिन्न राज्यों में तैयार होते हैं शहद

अल-नहल संस्था की फाउंडर नग्मी फिरदौस ने बताया कि अलग-अलग तरह के शहर को तैयार करने के लिए अलग-अलग वातावरण, माहौल और फूलों और वनस्पतियों की जरूरत होती है। इसके लिए वह विभिन्न राज्यों में संपर्क के जरिए शहर का प्रोडक्शन करती हैं। एमपी में अजवाइन, राजस्थान में सरसो, अलीगढ़ में सफेदे का और सरसो, भुज से अनार का शहद, जम्मू से मल्टी फ्लोरा शहर का प्रोडक्शन होता है। हर शहर के लिए उन्हें अलग-अलग माहौल में मधुमक्खियों का पालन करना होता है। जिसके बाद यह शहद तैयार होते हैं।

प्रदर्शनी में मुफ्त उलब्ध कराए गए हैं स्टॉल

खादी ग्रामोद्योग की मंडलीय अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि घरेलू और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसमें विभिन्न शहरों से लोग आते हैं और अपने विशेष उत्पादों की प्रदर्शनी लगाते हैं। उन्होंने बताया कि सभी को प्रदर्शनी में सरकार की ओर से मुफ्त स्टॉल उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रदर्शनी का सारा खर्चा सरकार वहन करती है।

यह भी पढ़ें- बेटे की चाहत में बना 'किडनैपर', दिल्ली से अगवा किया 8 माह का बच्चा; पुलिस ने 24 घंटे में अलीगढ़ से किया बरामद

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 16 जनवरी तक लाइसेंसी हथियारों के प्रदर्शन पर रोक, डीएम अविनाश कुमार का आदेश जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।