Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News : अलीगढ़ स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को मिलीं 24 नई स्टाफ नर्स, मुख्‍यमंत्री ने बांटे नियुक्‍ति पत्र

    By Jagran NewsEdited By: Anil Kushwaha
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 05:24 PM (IST)

    Aligarh News अलीगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को आज 24 नई स्‍टाफ नर्स मिल गयीं। इससे जिले की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में और सुधार होगा। दरअसल मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लोकभवन में प्रदेश भर से चयनित 1354 स्‍टाफ नर्सों को नियुक्‍ति पत्र प्रदान किया।

    Hero Image
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर से चयनित 1354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोक भवन में प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार से मिलने वाली सभी योजनाओं का बखूबी क्रियान्वयन कर रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने भी इस दिशा में काफी अच्छा काम किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नर्सों के दम पर अस्‍पतालों का माहौल काफी बेहतर 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कहा कि आप लोगों का योगदान काफी महान है। कठिन से कठिन घड़ी में भी आप लोगों ने काफी डटकर काम किया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में जिस तरह काम किया वो एक मॉडल है। आप लोगों के दम पर ही अस्पतालों का माहौल काफी बेहतर होता है। बीमार भी आपके व्यवहार से अपने को स्वस्थ्य महसूस कर लेता है। 

    हमने मजबूत लड़ाई लड़ी

    कोरोना कालखण्ड में देश चिंतित था कि विभिन्न राज्यों से इतनी बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश जाकर कैसे रहेंगे। हम लोगों ने उनकी स्किल मैपिंग कराई। उन्हें रोजगार से जोड़ा। अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गयीं। भाजपा सरकार में एक करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया। पुलिस में एक लाख 60 हजार से अधिक नियुक्ति दी गयी। माध्यमिक शिक्षा में 40 हजार और बेसिक शिक्षा में करीब डेढ़ लाख युवाओं को नौकरी दी गयी। कुल मिलाकर पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरियां दी गयीं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवओं को मजबूत किया गया। कोरोना के दौरान हमने मजबूत लड़ाई लड़ी है। गांव-गांव और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की गयी। कोरोना की जांच कर उनका इलाज किया गया।

    स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रीढ़ हैं स्‍टाफ नर्स

    आज हम 1354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। मुझे खुशी है कि इसमें 90 फीसदी महिलाएं हैं। यदि किसी ने बेहतरीन प्रशिक्षण लिया है तो नौकरी की कमी नहीं है। मानक के अनुसार भारत के साथ दुनिया भर में डॉक्टरों और स्टॉफ नर्सों की कमी है। उन्हें भरे जाने की जरूरत है। प्रदेश सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार के प्रयास की वजह से स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हुई हैं। स्‍टाफ नर्स स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ होती हैं। उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मरीज के सबसे करीब नर्स ही रहती है। आप का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। आपके व्यवहार से भर्ती मरीज को यह अहसास होना चाहिए कि वह ठीक हो रहा है। अगर डॉक्टर, स्टॉफ नर्स का व्यवहार ठीक नहीं होगा तो मरीज कभी ठीक नहीं हो सकता। सिस्टर कहकर आपको पूरा अस्पताल सम्मान भी देता है। इस सम्मान को आपको ही बनाकर रखना होगा।

    *Aligarh News : लापरवाही से फंसा नौनिहालों का पुष्टाहार, प्लांट शुरू करने से पहले रुका पांच ब्लाकों का आवंटन*

    आप लोगों पर बड़ी जिम्‍मेदारी

    याेगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि यह तो तय है कि सिर्फ दवा से कोई भी व्यक्ति जल्दी ठीक नहीं होता है। अस्पताल या फिर मेडिकल कालेज का माहौल भी उसको जल्दी फिट होने में काफी मदद करता है। उन्होंने कहा कि सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया गया है, उसको वह अपने कार्यस्थल पर सामने लाएं। आप लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। आप सभी चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को राहत देने का काम करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अलीगढ़ एनआईसी में भी अपर निदेशक डॉ वीके सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीरज त्यागी ने भी 24 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

    ​​​​​*Aligarh News : जीआइ टैग से मिलेगी इगलास की चमचम को चमक, 1944 में रघ्घा सेठ ने की थी शुरुआत*

    नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली स्टाफ नर्स

    नियुक्‍ति पत्र प्राप्‍त करने वालों में अस्मा उरूज, निष्ठा सिंह, मंजू, श्रीमती करेशना, रिजवाना शमशाद, लुबना रईस, जैनब नसीर, श्वेता कुमारी, अमान सकीना, नेहा परिहार, करिश्मा, मानसी अग्रवाल, नरगिस, चौधरी रेखा सिंह, गौसिया नसीम अंसारी, सिमरन कमल, श्रीमती आभा, पुष्पलता मथुरिया, शालिनी सिंह, शिवांगिनी वार्ष्णेय, कहकशा, प्रीति सिंह, प्रिया कुमारी, कुमारी हेमा रहीं।

    comedy show banner
    comedy show banner