विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से अलीगढ़ के बाजारों में रौनक, सुहागिनें जमकर कर रहीं खरीदारी

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:45 AM (IST)

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से अलीगढ़ के बाजारों में खरीदारों का उत्साह बढ़ गया है। करवा चौथ और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से खरीदार उत्साहित।

  2. करवा चौथ के लिए बिछुआ, पायल व आभूषणों की खरीदारी।

  3. अलीगढ़ के सराफा बाजार में त्योहारी रौनक बढ़ी।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट से खरीदार उत्साहित हैं। सुहागिनें करवा चौथ के लिए गोल्ड व सिल्वर की धातु के आभूषण खरीद रही हैं। पिछले वर्ष सोना एक लाख 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) व चांदी दो लाख 80 हजार रुपये प्रतिकिलो तक बाजार में बिकी थी।

रविवार को सोना 144000 प्रति 10 ग्राम व चांदी दो लाख दो हजार रुपये प्रतिकिलो तक बाजार में बिकी। खिखर पर पहुंची इन धातुओं की कीमतों में इस समय गिरावट है। इस लिए ग्राहक त्योहारी सीजन के लिए खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। धनतेरस से पहले करवा चौथ के लिए महिलाएं चांदी के बिछुआ व पायल खरीद रही हैं। वहीं नव विवाहिताएं गोल्ड व डायमंड की ज्वेलरी पसंद कर रही हैं।

सराफा बाजार, रेलवे रोड, समद रोड, मैरिस रोड, रामघाट रोड जनकपुरी सहित अन्य बाजारों में अवकाश के चलते नवविवाहिताएं खरीदारी के लिए पहुंची। गत एक जुलाई से 14 अक्टूबर की सोने व चांदी की कीमतों पर नजर डाली जाए, तब सात अक्टूबर को सोना 148000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस पर 14 दिन में 4150 रुपये कम हुए। इसी तरह चांदी 19 हजार रुपये प्रतिकिलोग्राम कम हुए। बाजार में यह 239000 से घट कर 210000 रुपये हुए।

सोना-चांदी की कीमत

क्र. महीना / तिथि सोना (₹) चांदी (₹)
1 एक जुलाई 1,42,350 2,31,000
2 एक अगस्त 1,41,500 2,25,000
3 एक सितंबर 1,47,500 2,33,000
4 सात अक्टूबर 1,48,000 2,29,000
5 14 अक्टूबर 1,46,500 2,22,000
6 21 अक्टूबर 1,43,850 2,10,000
7 25 अक्टूबर 1,44,000 2,02,000

नोट: सोना 24 कैरेट कीमत रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी कीमत रुपये प्रतिकिलो ग्राम। स्रोत : अलीगढ़ सराफा कमेटी

इन्होंने कहा-

सोने व चांदी की गत अप्रैल में कीमतें शिखर पर पहुंची। एक जनवरी को आल टाइम हाई 1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास रहीं। चांदी 2 लाख 75 हजार रुपये प्रति किलो तक बिकी।

-विजय अग्रवाल, अध्यक्ष, अलीगढ़ सराफा कमेटी

त्योहारी सीजन से बजार में चहकने लगा है। ग्राहकों की खरीदारी की क्षमता बढ़ी है। गोल्ड व सिल्वर की कीमतें कम होने से भारी ज्वेलरी का चलन वापस आ रहा है। नवविवाहिताएं खरीदारी कर रही हैं।

-शैलेंद्र नारायण, शोरूम मालिक, रामघाट रोड

करवा चौथ के लिए खरीदारी के लिए आए हैं। कम कीमत होने से बिछुआ व पायल का वजन बढ़ा दिया है। इस पर्व पर उपहार स्वरूप चांदी के यह आभूषण भी दिए जाते हैं। उनकी खरीदारी की है।

-अंजलि सिंह, ग्राहक, कावेरी रायल

बेटियों के साथ नेकलेस लेने के लिए आए हैं। हीरा में जड़ित हार पसंद आया है। चांदी के आभूषण व दीपावली के पूजन के लिए पांच चांदी के बर्तन भी खरीदे हैं। उसमें मां लक्ष्मी का भोग लगेगा।

-सुनीता रानी, ग्राहक, कावेरी रायल

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी सस्ते होने से खरीदारों को राहत, निवेशकों ने बनाई दूरी, अब धनतेरस की ग्राहकी पर कानपुर सराफा बाजार की नजर

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: चाचा के घर से सोना चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें ही पूजा में बुलाया; भतीजा गिरफ्तार