महाराष्ट्र: चाचा के घर से सोना चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें ही पूजा में बुलाया; भतीजा गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक युवक ने अपने चाचा के घर से सोना चुराकर महिंद्रा थार खरीदी और फिर उन्हें ...और पढ़ें

चाचा के घर से सोना चुराकर खरीदी थार। (सोशल मीडिया)
HighLights
युवक ने चाचा के घर से 150 ग्राम सोना चुराया।
चोरी के सोने से महिंद्रा थार एसयूवी खरीदी।
चाचा को ही कार की पूजा में आमंत्रित किया।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक गांव में एक युवक ने अपने चाचा के घर से 150 ग्राम सोना चुराया। उसने सोना बेचकर मिली रकम से महिंद्रा थार कार खरीदी और फिर उसी चाचा को कार की पूजा में शामिल होने के लिए बुला लिया।
19 साल के समर चव्हाण पर आरोप है कि उसने अपने चाचा उमेश मारुति चव्हाण के घर से सोना चुराया। उसने गहनों को 10 लाख रुपए में बेच दिया और उससे एक SUV खरीद ली।
तिजोरी से गायब हुए गहने
जब उमेश पूजा की तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें पता चला कि तिजोरी से उनकी पत्नी के गहने गायब हैं। परिवार को शक हुआ कि सोना घर के ही किसी करीबी व्यक्ति ने चुराया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी और सुनार को गिरफ्तार किया
जब DSP श्रीकांत ठिकाने और उनकी टीम ने जांच शुरू की, तो उन्हें इस बात पर शक हुआ कि समर के पास इतनी महंगी कार खरीदने के लिए अचानक इतना पैसा कहां से आया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी और सोना खरीदने वाले सुनार, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
