RTI की आड़ में वसूली का धंधा; नवी मुंबई के बिल्डर से रुपये ऐंठने वाला आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, मकोका के तहत केस दर्ज
नवी मुंबई पुलिस ने स्वयं को सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता बताकर इसकी आड़ में वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है।

नवी मुंबई के बिल्डर से रुपये ऐंठने वाले RTI कार्यकर्ता पर लगा मकोका
HighLights
बिल्डर की निर्माण संबंधी कई परियोजनाओं पर काम जारी है
आरोपितों ने बिल्डर से कथित तौर पर 1.35 लाख रुपये वसूले थे
पीटीआई, ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने स्वयं को सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता बताकर इसकी आड़ में वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है।
पुलिस के अनुसार, संयुक्त पुलिस आयुक्त दीपक सकोरे ने क्षेत्र के रियल एस्टेट डेवलपर्स को ब्लैकमेल करने, धमकाने और उनसे पैसे लेने के आरोप में त्रिभुवन लालबिहारी सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ मकोका की धारा 23(1)(क) के तहत अभियोजन चलाने की 21 अक्टूबर को मंजूरी दी।
यह कार्रवाई 29 सितंबर को रबाले पुलिस थाने में दर्ज एक आपराधिक मामले के संबंध में की गई है। यह मामला नवी मुंबई के दीघा निवासी 52 वर्षीय एक बिल्डर की विस्तृत लिखित शिकायत के बाद दर्ज किया गया था।
बिल्डर की निर्माण संबंधी कई परियोजनाओं पर काम जारी है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका बेटा इस मामले में वांछित आरोपित है। आरोपितों ने बिल्डर से कथित तौर पर 1.35 लाख रुपये वसूले थे।
