विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में कल से बंटेगा मुफ्त राशन, ई-केवाईसी की अनिवार्यता से वंचित हुए तीन लाख कार्ड धारक

Published: Tue, 09 Sep 2025 03:38 PM (IST)

अलीगढ़ में सितंबर माह का मुफ्त राशन वितरण कल से हाेगा जिसके लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। ई-केवाईसी न कराने पर ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. मुफ्त राशन वितरण अलीगढ़ में कल से
  2. ई-केवाईसी अनिवार्य, तीन लाख वंचित
  3. राशन न लेने पर यूनिट निरस्त हो सकती है

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले की सभी सरकारी दुकानों पर बुधवार से सितंबर के मुफ्त राशन का वितरण शुरू हो जाएगा। जिला पूर्ति कार्यालय से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। 25 सितंबर तक यह वितरण होगा।

इस बार की सबसे खास बात यह है कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्ड धारकों को इस बार राशन नहीं मिलेगा। ऐसे में जिले में करीब तीन लाख से अधिक लोग मुफ्त राशन से वंचित रह जांएगे। अगर इस समय में अवधि में भी यह लोग ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो इनकी यूनिट निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में राशन की कुल 1350 सरकारी दुकान हैं। इनके जरिए साढ़े छह लाख कार्ड धारकों को 25.90 लाख यूनिट पर राशन मिलता है।

जिला पूर्ति कार्यालय से जारी आदेश, तीन महीने बाद संबंधित यूनिट हो सकती हैं निरस्त

जिला पूर्ति अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल का वितरण होता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल का वितरण किया जा जाता है।

सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कार्डधारकों को आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कोई लाभार्थी लगातार तीन महीने तक राशन का उठान नहीं करता है तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। ई-केवाईसी न कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ प्रशासन बेहद सख्त है।

करीब तीन लाख यूनिट अगले तीन महीने के लिए निलंबित 

जिले में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कार्ड धारकों को करीब तीन लाख यूनिट को अगले तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अगर इस समय में यह लाभार्थी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं तो इनके कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।