Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस शहर में कल नहीं चलेंगी ई-बसें, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने दी जानकारी

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 10:28 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन स्थगित रहेगा क्योंकि कार्यक्रम में अलीगढ़ के साथ अन्य क्षेत्रों से भी लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम तालानगरी में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा।

    Hero Image
    आज शहर में नहीं चलेंगी ई-बसें .

    जासं, अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्य तिथि पर गुरुवार को शहर में यातायात व्यवस्था बदले रूट के अनुसार होगी। कार्यक्रम में अलीगढ़ के अलावा मंडल के एटा, कासगंज, हाथरस आदि जगहों से लोग आएंगे।

    भीड़ के चलते गुरुवार को इलेक्ट्राेनिक बसें नहीं चलेंगी। यह जानकारी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने दी है।

    उन्होंने बताया कि ई-बस का डिपो सारसौल पर है। इस क्षेत्र में बसें प्रतिबंधित रहने के कारण जब तक कार्यक्रम चलेगा। तब तक शहर में ई-बसें नहीं चलेंगी। पुण्यतिथि पर कार्यक्रम तालानगरी में सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान बदले यातायात रूट के चलते ई- बसें नहीं चलेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें