श्रीलंका रवाना हुए अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू शर्मा, खेलेंगे दो मैच
अलीगढ़ के स्टार क्रिकेटर ङ्क्षरकू सिंह बुधवार को श्रीलंका के बेलगाम के लिए रवाना हो गए। आइपीएल खेलने के बाद ङ्क्षरकू दुबई घूमने गए थे। ...और पढ़ें

अलीगढ़ (जेएनएन)। अलीगढ़ के स्टार क्रिकेटर ङ्क्षरकू सिंह बुधवार को श्रीलंका के बेलगाम के लिए रवाना हो गए। आइपीएल खेलने के बाद ङ्क्षरकू दुबई घूमने गए थे। उन्होंने बताया कि, मंगलवार को वापसी हुई है। बुधवार को श्रीलंका ए टीम से खेलने के लिए रवाना हो गए। बेलगाम में भारतीय ए टीम व श्रीलंका ए टीम के बीच दो चार दिवसीय मुकाबले खेले खेलेंगे। पहला मुकाबला 25 व दूसरा मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।
भारतीय टीम में चयन होना ही सपना
क्रिकेटर रिंकू शर्मा ने कहा कि, भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होना उनका सपना है। श्रीलंका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर वे भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा खोलने का प्रयास करेंगे। अभी फटाफट क्रिकेट खेलकर वापसी की है। अब चार दिवसीय मुकाबले खेलने हैं। क्रिकेट के इन दोनों फार्मेट में काफी भिन्नता है। एक में जल्दी रन बनाने होते हैं तो दूसरे में विकेट बचाकर रन स्कोर करना होता है। इसमें सामंजस्य बिठाने में थोड़ा मुश्किल होता है। मगर वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यही परिस्थितियां खेल में निखार लाती हैं।
इग्लैंड के खिलाफ किया बेहतर प्रदर्शन
रिंकू ने बताया कि, पहले इग्लैंड ए टीम के खिलाफ भी मुकाबले खेले हैं। इसमें और बेहतर प्रदर्शन कर भारतीय क्रिकेट टीम में चयन का रास्ता खुल सकता है। ङ्क्षरकू के कोच मसूद उज जफर अमीनी व अर्जुन सिंह फकीरा ने श्रीलंका के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं उनको दी हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।