Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में सफाईकर्मियों ने सेवानिवृत्त फौजी के घर के सामने क्यों पलट दिया ट्रैक्टर भर कूड़ा? रास्ता हुआ बंद

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 02:00 AM (IST)

    अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके में सुखमा सन्स कंपनी के सफाई कर्मचारियों और एक सेवानिवृत्त सैनिक के बीच झड़प हो गई। सैनिक द्वारा बंदूक निकालने पर कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप उसके घर के सामने कूड़ा डाल दिया जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। कर्मचारियों ने सैनिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    Hero Image
    पला रोड पर सेवानिवृत्त फौजी के घर के बाहर सफाईकर्मियों ने डाला कूड़ा। सौ. क्षेत्रवासी

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सुखमा सन्स कंपनी के सफाई कर्मचारियों की शुक्रवार को सासनी गेट क्षेत्र में सेना के सेवानिवृत्त जवान से झड़प हो गई। नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि सेना के जवान ने बंदूक निकाल ली।

    इस पर सफाई कर्मचारियों ने तीखा विरोध जताया। एक ट्रैक्टर ट्राली कूड़ा भरकर फौजी के घर के सामने पलटा दिया। घर के बाहर कूड़ा डाले जाने से घर में जाने का मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। क्षेत्रीय पुलिस ने बीच-बचाव कर प्रकरण को शांत कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुखमा सन्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रितेश कपूर ने बताया कि शुक्रवार को महिला सफाई कर्मचारी पला रोड निवासी सेवानिवृत्त फौजी के घर के बाहर छांव में बैठी थीं। उनकी हाजिरी लगनी थी। तभी फौजी ने बाहर आकर उनको वहां से हटने के लिए कहते हुए गाली-गलौच कर दी।

    इस पर महिला कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। क्षेत्र में कार्य कर रहे पुरुष सफाई कर्मचारी भी फौजी के कृत्य पर विरोध में उतर आए। प्रकरण बढ़ा तो गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने फौजी के घर के बाहर कूड़ा डाल दिया। प्रकरण संज्ञान में आया तो मौके पर पहुंचकर फौजी के घर के बाहर पड़ा कूड़ा उठवाया। सफाई कर्मचारियों की ओर से फौजी के विरुद्ध थाना सासनी गेट में तहरीर दी गई है।