Weather Update: बारिश ने उमस से दिलाई राहत, अलीगढ़ में आज भी बरसात का पूर्वानुमान
अलीगढ़ में रविवार शाम को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग ने 25 और 26 अगस्त को हल्की से तेज बारिश का अनुमान जताया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश फसलों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है खासकर धान की फसल के लिए।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। Weather Update: रविवार की शाम के बाद मेघों की मेहरबानी से राहत रही। सुबह तेज धूप लगने के कारण उमस भरी गर्मी लग रही थी। बरसात होने से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 अगस्त को हल्की से तेज बरसात का अनुमान है।
इस महीने के आखिर सप्ताह में मानसून एक बार फिर से सक्रिय दिखाई दे रहा है। पहले सफेद बादल होने के कारण बरसात नहीं हो पा रही थी। अब काले बादल छा रहे हैं। कभी सुबह तो कभी रात को बरसात हो जाती है।
अधितकतम तापमान गिरा और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा
रुक-रुककर हो रही बरसात से मौसम भी रात को ठंडा होने लगा है। लोग अधिक समय तक कूलर और एसी भी नहीं चला रहे हैं। जब धूप निकलती है तो उमस भरी गर्मी लगने लगती है। शनिवार को भी दिन में हल्की बरसात के बाद रात को तेज बरसात हुई। रविवार को दिन में शहर में बरसात हुुई लेकिन तालानगरी क्षेत्र में नहीं हो रही थी। देर शाम के बाद अचानक काले बादल छाए और ताला नगरी सहित अन्य स्थानों पर भी बरसात होने लगी।
आज भी बारिश का अनुमान
आसमान में देर रात तक बादल छाए रहे। इससे बरसात की संभावना बनी रही। सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि रविवार को यही तापमान अधिकतम 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
बढ़ा और घटा तापमान
तिथि, अधिकतम, न्यूनतम
- 23 अगस्त, 31.8, 26.8
- 22 अगस्त, 32.6,26.6
- 21 अगस्त,33.6,27.0
- 20 अगस्त,34.2,27.0
- 19 अगस्त, 33.8,27.0
बरसात ने दी फसलों को राहत
रुक-रुक कर हो रही बरसात फसलों खासकर धान को राहत दे रही है। धान की पिछैती फसल के लिए यह बरसात अच्छी है। अगैती फसल में बालियां निकल रही हैं।
वरिष्ठ कृषि विज्ञानी डा. अनंत कुमार ने बताया कि मानसून की सक्रियता से आने वाले दिनों में भी बरसात की संभावना है। रबी की फसल के भी यह बरसात अच्छी रहेगी। खेतों में नमी लंबे समय तक रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।