Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस ज‍िले में मार्ग चौड़ीकरण के ल‍िए लोगों के घरों पर चला बुलडोजर, नगर न‍िगम की सख्‍ती से मची खलबली

    अलीगढ़ में नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत मान सरोवर कॉलोनी के 100 फुटा रोड को कब्जा मुक्त कराने का अभियान शुरू किया। बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए क्योंकि लोगों ने 20 से 30 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था। पहले पैमाइश और अपील की गई थी पर असर नहीं हुआ। मैरिस रोड और अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाया गया।

    By Surjeet Singh Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 28 Aug 2025 02:54 PM (IST)
    Hero Image
    100 फुटा रोड पर मकान के बाहर किए अवैध निर्माण को गिराती नगर निगम की टीम। सौ- नगर निगम

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। वर्षों से अवैध कब्जों की जद में फंसे मान सरोवर कॉलोनी के 100 फुटा रोड को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को नगर निगम टीम ने इस क्षेत्र में पहुंचकर बुलडोजर से कई मकान-दुकानों को ध्वस्त कर दिया। लोगों के घरों की बाहर की दीवारों को गिरा कर दिया है। अधिकतर भवन स्वामियों ने 20 से 30 फीट तक कब्जा जमा रखा है। कार्रवाई के दौरान सिफारिशों के लिए अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे, लेकिन टीम ने कार्रवाई को निरंतर जारी रखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर निगम सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों का निर्माण कर रहा है। इसमें रमेश बिहार से मान सरोवर तक पहुंचने वाला 100 फुटा मार्ग भी शामिल है, लेकिन इस मार्ग के अधिकतर क्षेत्रफल पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। घर-दुकानों को कई-कई फीट तक बाहर निकाल रखा है। इसके चलते सड़क का निर्माण भी नहीं हो रहा है। काफी समय से यह सड़क फंसी हुई है। कुछ दिन पहले नगर आयुक्त व मेयर ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।

    इस दौरान लोगों से खुद ही कब्जा हटाने की अपील की थी। इसके बाद नगर निगम के स्तर से इस सड़क की पैमाइश कराई गई। मौके पर लाल निशान लगा दिए। अपील की गई कि इस निशान के अनुसार खुद ही भवनों को तोड़ लें, लेकिन ज्यादातर लोगों ने ऐसा नहीं किया। ऐसे में अब बुधवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। इस टीम ने बुलडोजर से अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया।

    मैरिस रोड से भी हटाया गया अतिक्रमण

    नगर निगम टीम ने बुधवार को शहर के मैरिस रोड से भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसमें मैरिस रोड से सेंटर प्वॉइंट तक अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर खड़ी ढकेल, रेहड़ी आदि को हटा दिया गया। नॉन वेंडिंग जोन से फास्ट फूड की दुकानों को हटाया गया। कई ढकेल को जेसीबी से पलट दिया गया। इसके बाद कोल तहसील के पीछे से भी अतिक्रमण हटाया गया। ट्रैवल एजेंसी के सामान को जब्त कर लिया गया। 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। बुधवार को रघुवीरपुरी रोड से भी अतिक्रमण हटाया गया।

    यह भी पढ़ें- नाबालिग बेटी, फरेब की शादी और दुष्कर्म का केस... भगौड़ा फौजी पत्नी सहित गिरफ्तार, खुले हैरान करने वाले कारनामे