Sawan Ka Somwar: सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़, मंदिरों में गूंजे जयकारे
Sawan ka Somwar अलीगढ़ में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने व्रत रखा और मंदिरों में जलाभिषेक किया। खेरेश्वर धाम श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर और श्रीमंगलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। दूर-दराज से भक्त कांवड़ लेकर पहुंचे और भगवान शिव की आराधना की।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। सावन के पहले सोमवार को लेकर देर रात के बाद शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। शहर के प्रमुख मंदिर खेरेश्वर धाम, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर और जयगंज स्थित श्रीमंगलेश्वर महादेव मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा की। बम-बम भोले और जय भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे।
पहले जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों में होड़ मची रही हुई। रात 12 बजे के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक सुबह 10 बजे के बाद तक चलता रहा। मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था की गई थी। बरसात में भीगते हुए शिवभक्त शिवालयों पर पहुंचे। सुबह मंदिरों में जाकर बेलपत्र, धतूरा व फूल व अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों ने व्रत भी रखा।
सावन के पहले सोमवार पर शिवभक्तों ने रखा व्रत, मंदिरों में लगी रही भीड़
रामघाट गंगाघाट से दूर-दराज के शिवभक्त कई दिन से कांवड़ ला रहे थे। कलश कांवड़ अधिक आई हैं। इसमें युवाओं के अलावा किशोर भी शामिल है। आपस में मिलकर दोस्त या परिवार के युवक कांवड़ लाए हैं। इन मंदिरों में स्थानीय शिवभक्त ही नहीं बल्कि आसपास के कसबे और गांव के शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक करने वालों कुछ इस तरह शिवभक्त थे जो पहली बार या उसके अधिक बार सावन में कांवड़ लाए हैं। ये वो शिव भक्त थे जोकि सावन के अलावा महाशिवरात्रि पर भी कांवड़ लाते रहे हैं। जो शिवभक्त बड़े मंदिरों में नहीं जा सके। उन्होंने आसपास के शिवमंदिरों में जलाभिषेक कर भोले बाबा की पूजा की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।