विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, अलीगढ़ में 2.75 लाख फर्जी नाम! AI जांच में खुला फर्जीवाड़ा

Published: Tue, 02 Sep 2025 07:55 AM (IST)

अलीगढ़ में पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 2.75 लाख मतदाताओं ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. राज्य निर्वाचन आयोग के इन नामों की विशेष पड़ताल के दिए गए हैं निर्देश
  2. जिले में 18 अगस्त से 29 सितंबर तक संचालित है विशेष पुनरीक्षण अभियान
  3. 1380 मतदाता केंद्रों पर 1416 बीएलओ संभाले हुए हैं पुनरीक्षण की व्यवस्था

सुरजीत पुंढीर, जागरण अलीगढ़। पंचायत चुनाव से पहले जिले की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी सामने आई है। 2.75 लाख मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मिले हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से जांच कर यह फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। अब 19 अगस्त से 29 सितंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाकर इन नामों को सूची से बाहर किया जा रहा है।

जिले में इस बार 852 प्रधान, 1142 बीडीसी व 46 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होना है। 18 अगस्त से मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। इसमें बीएलओ मतदाताओं से संपर्क कर नाम, पते, उम्र, लिंग आदि की जानकारी एकत्रित कर वोट जोड़ने व घटाने का काम कर रहे हैं। अब निर्वाचन आयोग के स्तर से एक सूची जिला प्रशासन को भेजी गई है। इसमें कुल 2.75 लाख डी-डुप्लीकेट नाम से मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

मतदाताओं के नाम सूची में एक से अधिक स्थान पर दर्ज हैं

बताया गया है कि इन मतदाताओं के नाम सूची में एक से अधिक स्थान पर दर्ज हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन सभी नामों को बूथ वार बीएलओ को सौंप दिया है। यह संबंधित लोगों से संपर्क कर आधार कार्ड नंबर प्राप्त करेगे। इस आधार कार्ड के नंबर का मिलान होगा। इसमें एक से अधिक स्थान पर आधार कार्ड का प्रयोग होने पर नाम को एक स्थान से हटा दिया जाएगा।

इस तरह हुआ था पिछले चुनाव

2021 में जिले में 867 प्रधान, 1156 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) व 47 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। इस दौरान 18 लाख मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया था। सामान्य तौर पर एक बूथ में चार से पांच पदों के लिए वोट पड़ते हैं। इसमें पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान शामिल हैं। इससे पांच से सात मिनट का समय लगता है। ऐसे में एक बूथ पर 800 मतदाता होते हैं।

अभियान में यह हो रहे हैं काम

  • नए मतदाताओं का नाम जोड़ना (18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के युवा)
  • मृत मतदाताओं के नाम हटाना
  • एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित मतदाताओं का नाम सुधारना
  • किसी भी प्रकार की त्रुटि (नाम, लिंग, आयु, पता आदि) का सुधार करना

29 सितंबर तक होगा पुनरीक्षण

अगले वर्ष पंचायत चुनाव की तैयारी चालू हो गई है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर 19 अगस्त से 29 सितंबर तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। इसके लिए कुल 1416 बीएलओ को लगाया गया है। 1380 मतदान केंद्रों की संख्या है। एक बूथ पर अधिकतम 800 मतदाता होंगे।

कहां पर कितने डुप्लीकेट मतदाता

ब्लॉक, कुल मतदाता, डुप्लीकेट मतदाता

खैर, 150338, 23695

टप्पल, 144392, 25455

चंडाैस, 129431, 16000

अतरौली, 166127, 29909

गंगीरी, 212417, 39363

बिजौली, 148562, 23572

अकराबाद, 128781, 20211

जवां, 155787, 21926

धनीपुर, 137851, 17800

लोधा, 121025, 14893

इगलास, 137902, 20812

गौंड़ा, 144848, 2248

मुख्य बिंदु

  • 17.77 लाख मतदाता हैं जिले में कुल
  • 8.29 लाख मतदाता हैं इनमें महिलाएं
  • 9.48 लाख पुरुष मतदाताओं की है संख्या
  • 2.75 मतदाता हैं डी-डुप्लीकेट

पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इसमें बीएलओ गांव-गांव जाकर सूची तैयार कर रहे हैं। प्रयास किए जा रहे हैं कि सूची पारदर्शी तैयार हो। अगर किसी गांव में बीएलओ नहीं पहुंचा तो ग्रामीण इसकी जानकारी तहसील व जिला स्तर पर दे सकते हैं। -संजीव रंजन, डीएम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।