Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Akhnoor Bus Accident: जम्मू बस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में अधिकतर अलीगढ़ के निवासी, सामने आई लिस्ट

    Updated: Thu, 30 May 2024 05:59 PM (IST)

    जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में घायल हुए लोगों में अधिकतर अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। हादसा जम्मू के राजौरी मार्ग पर हुआ है जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना मिली है वहीं 40 लोगों के घायल होने की सूचना आई है। बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी की यात्रा पर निकली थी।

    Hero Image
    Akhnoor Bus Accident: जम्मू बस हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं में अधिकतर अलीगढ़ के निवासी, सामने आई लिस्ट

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़/अखनूर। जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में घायल हुए लोगों में अधिकतर अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। हादसा जम्मू के राजौरी मार्ग पर हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत की सूचना मिली है, वहीं 40 लोगों के घायल होने की सूचना आई है। बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी की यात्रा पर निकली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना के अनुसार, घायलों में अलीगढ़ के निवासियों की संख्या अधिक है। जिनमें-

    (1) कृष्णा (उम्र 13 वर्ष) पुत्र - जय बीर सिंह निवासी अकीगढ़ उत्तर प्रदेश

    (2) जय बीर सिंह (उम्र 42 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

    (3) सुभाष चंद (उम्र 39 वर्ष) पुत्र लाल सिंह निवासी रामपुर, मथुरा उत्तर प्रदेश

    (4) संजय कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र गुरा सिंह निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश

    (5) यगुषा (उम्र 32 वर्ष) पत्नी धर्मवीर निवासी वरमुंडा, भरतपुर राजस्थान

    (6) राजवती (उम्र 59 वर्ष) पत्नी सतवीर निवासी भरतपुर राजस्थान

    (7) शांति (उम्र 65 वर्ष) पत्नी मोहिंदर निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

    (8) बिलाल देवी (उम्र 50 वर्ष) पत्नी गौतम निवासी  अलीगढ़ यू.पी.

    (9) राधिका (उम्र 28 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी.

    (10) सतवीर (उम्र 37 वर्ष) पत्नी गंगाली सिंह निवासी यू.पी.

    (11) गोमिता (उम्र 24 वर्ष) पत्नी रिंकू शर्मा निवासी अलीगढ़ यू.पी.

    (12) अंकुशा (5 वर्ष) पत्नी पवन कुमार निवासी अलीगढ़ यू.पी.

    (13) मुन्नी देवी (50 वर्ष) पत्नी अमर सिंह निवासी भरतपुर, राजस्थान

    (14) सुनीता (उम्र लगभग 35 वर्ष पत्नी बॉबी निवासी अलीगढ़ यू.पी.

    (15) जतिन (उम्र 17 वर्ष) पुत्र शमशेर निवासी लालपुर यू.पी.

    (16) काजल (उम्र 16 वर्ष) पुत्री सितेन्द्र निवासी अलीगढ़ यू.पी.

    (17) गीता देवी (उम्र 25 वर्ष)  वर्ष) पत्नी शीशूपाल निवासी हाथरस उत्तर प्रदेश

    (18) अमरबती (आयु 59 वर्ष) पत्नी रणबीर निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश

    (19) कमलेश (आयु 45 वर्ष) पत्नी चंदर पॉल निवासी नया अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

    (20) अंजू (18 वर्ष) पुत्री शीशू पाल निवासी नया अलीगढ़ उत्तर प्रदेश

    (21) रघुवीर सिंह (आयु लगभग 70 वर्ष) पुत्र हरदानी सिंह निवासी उत्तर प्रदेश हैं।

    इसके अलावा एक नाबालिग लड़की उम्र लगभग 08 वर्ष, एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 50 वर्ष और एक अज्ञात पुरुष उम्र लगभग 60 वर्ष घायल हो गए।

    इसके अलावा कुछ और घायल व्यक्तियों को एसडीएच अखनूर में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है।

    हालांकि उपरोक्त घायल व्यक्तियों में से 10-12 को प्रारंभिक उपचार के बाद एसडीएच अखनूर से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।