Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'एक ऐसा ताला बनाओ जो भाजपा के...', Akhilesh Yadav ने कहा- 10 साल छोटा समय नहीं, इस बार होने जा रहा BJP का सफाया

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 04:02 PM (IST)

    अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है। एक ऐसा ताला बनाओ जो भाजपा के गलत मंसूबों पर हमेशा हमेशा के लिए लगा दिया जाये। नफरत फैलाने वालों पर ऐसा ताला लगा देना जैसा कि हमेशा हमेशा के लिए नफरत बंद हो जाए। सरकार ने आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया।

    Hero Image
    'एक ऐसा ताला बनाओ जो भाजपा के...', Akhilesh Yadav ने कहा- 10 साल छोटा समय नहीं

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नुमाइश मैदान के कोहिनूर मंच से अखिलेश यादव ने कहा 10 साल कोई छोटा-मोटा समय नहीं होता है, बहुत लंबा समय होता है। जिन्हें मौका दिया गया। दिल्ली में भी सरकार, यूपी में भी सरकार। जनता की तरफ से आवाज आ रही है सांसद जी हाजिर हों। चुनाव के रुझान तो बाद में आते हैं, लेकिन अभी दिल्ली वालों का और लखनऊ वालों का भाषण सुना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव के रुझान आने लगे हैं। इंडिया गठबंधन की चर्चा होने लगी है। जो पश्चिम से हवा चली है, पश्चिम के लोगों ने मतदान किया है उस मतदान ने ऐलान कर दिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया होने जा रहा है। एक ऐसा ताला बनाओ जो भाजपा के गलत मंसूबों पर हमेशा हमेशा के लिए लगा दिया जाये। नफरत फैलाने वालों पर ऐसा ताला लगा देना जैसा कि हमेशा हमेशा के लिए नफरत बंद हो जाए।

    'अलीगढ़ में कई बार दिया सोहाद्र का परिचय'

    अलीगढ़ में एक बार नहीं कई बार सोहाद्र का परिचय दिया है, यह जो हमारी मिली जुली संस्कृति है, हम लोग मिलजुल कर रहते हैं। यहां अब मन की बात नहीं संविधान की बात हो। एनसीआरबी का आकड़ा बताता है कि एक लाख किसानों आत्महत्या कर ली।

    क्या जवाब है सरकार के पास। कोई जवाब है सरकार के पास। जहां किसान दुखी है, नौजवान जानता होगा मेहनत करके पढ़ाई करते हैं, अच्छी कोशिश करके लेकिन इस सरकार में पेपर लीक हो गया। केवल एक पेपर लीक नहीं हुआ है जितनी परीक्षाएं हुई है सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं।

    सरकार ने आपका एक तिहाई जीवन बर्बाद कर दिया आपके जीवन से खिलवाड़ कर रही है सरकार। अग्निवीर जैसी व्यवस्था कर दी। व्यवस्था आधी अधूरी है, यह कोई पक्की नौकरी नहीं है। हमारा नौजवान पक्की नौकरी चाहता है।