Ahilyabai Holkar Birthday 2021: अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लें समाज के लोग Aligarh News
महारानी अहिल्याबाई होल्कर का 296वां जन्मदिवस मनाया गया। राजनीति दलों द्वारा जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सासनी गेट चौराहा पर समाजवादी पार्टी ...और पढ़ें

अलीगढ़, जेएनएन। महारानी अहिल्याबाई होल्कर का 296वां जन्मदिवस मनाया गया। राजनीति दलों द्वारा जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सासनी गेट चौराहा पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने कहा समाज के लोगों को महारानी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा चाहिए।
महारानी अहिल्याबाई काे याद किया
सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव और महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई। सासनीगेट चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। फिर क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की, जिसमें सपा नेताओं ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडये, महानगर महासचिव मनोज यादव, अहमद सईद सिद्दकी, प्रशांत बाल्मीकि, पाल सिंह यादव, रंजीत चौधरी, दीपक बघेल,आदि मौजूद रहे।
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल ने सासनी गेट स्थित महारानी अहिल्याबाई चौक पर बनी महारानी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कहा कि महारानी होल्कर त्याग एवं वीरता की प्रतिमूर्ति थीं। इस दौरान रामवीर सिंह बघेल, बिजेंद्र सिंह बघेल, वीरी सिंह बघेल, तेजवीर सिंह बघेल, योगेश बघेल, सतीश कुमार, दिनेशचंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह यादव, ज्ञान सिंह, शाहिद खान, डा. धर्मेंद्र लोधी, आमिर मुंतजिर, रजत केला, रामेश्वर दयाल सविता, युशांत मिश्रा, सुनील कुमार जाटव, विष्णु बघेल, हाकिम सिंह आदि मौजूद रहे। युवा कांग्रेस ने किया याद युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आनंद बघेल ने कार्यकर्ताओं के साथ अहिल्याबाई होलकर चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने धनगर समाज से महारानी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान सतीश बघेल, गुंजन माहौर, प्रवीण बघेल, अविनाश, रजत केला आदि मौजूद रहे।
प्रतिष्ठा आइएएस अकादमी ने मनाया जन्मदिन
प्रतिष्ठा आइएएस अकादमी के निदेशक डीआर यादव ने स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ महारानी अहिल्याबाई होलकर का जन्मदिन मनाया। उन्होंने वर्चुअल मीटिंग कर महारानी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जैसे इच्छाशक्ति व गुण महारानी में थे नेताओं व अफसरों में आ जाएं तो सही दिशा में विकास हो और वे मानव सेवा में लग जाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।