Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में बवाल के बाद पुरदिलनगर को 13 सेक्टर में बांटा, कस्बे के हर वार्ड में पुलिस की गश्त

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jun 2022 09:17 AM (IST)

    बीते दिनों जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल से प्रशासन सतर्क हो गया है। शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुरदिलनगर नगर पंचायत के 13 वार्डों को सेक्‍टरों में विभाजित कर दिया गया है। यहां तीन शिफ्टों में प्रशासनिक अफसर पुलिस के साथ ड्यूटी दे रहे हैं।

    Hero Image
    कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद बवाल के बाद प्रशासन सतर्क है।

    हाथरस, जागरण संवाददाता। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद बवाल के बाद प्रशासन सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुरदिलनगर नगर पंचायत के 13 वार्डों को सेक्टरों में विभाजित करके अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाकर ड्यूटी लगा दी गई है। सेक्टरों मजिस्ट्रेटों को अगले आदेशों तक ड्यूटी पर रहने के डीएम ने निर्देश दिए हैं। तीन शिफ्ट में प्रशासनिक अफसर पुलिस के साथ डयूटी दे रहे हैं। शांति व्यवस्था की दृष्टि से उपजिलाधिकारियों को सुपर जोनल बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुमे की नमाज के बाद हुआ था बवाल

    पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के आधा घंटे बाद जब हजारों की संख्या में लोग इस्लाम नगर मोहल्ले में जमा हुए। इसके बाद जुलूस निकलना शुरू कर दिया था। जलेसर रोड स्थित आंबेडकर तिराहे पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल का पुतला दहन किया था। जुलूस रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने 35 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद डीआइजी दीपक कुमार और डीएम रमेश रंजन एवं एसपी विकास कुमार बैद्य फोर्स के साथ पुरदिलनगर पहुंच गए थे। डीएम ने पूरे घटनाक्रम के बारे में शासन को अवगत करा दिया था।

    39 प्रशासनिक अफसरों की लगाई गयी ड़्यूटी

    बवाल के बाद डीएम रमेश रंजन ने 39 प्रशासनिक अफसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाकर पुरदिलनगर को 13 वार्ड में विभाजित कर ड्यूटी लगा दी गई। प्रशासनिक अफसर दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं। जिन प्रमुख अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है उनमें जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, जिला उद्यान अधिकारी अनीता ङ्क्षसह, जिल समाज कल्याण अधिकारी विकास शिव कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ के अलावा अन्य अफसर शामिल हैं। इनके अलावा जिन एसडीएम को सुपर जोनल बनाया गया है उनमें वेद ङ्क्षसह चौहान, प्रभारी ओसी कलक्ट्रेट, मनोज कुमार ङ्क्षसह प्रभारी कलक्ट्रेट, अंजली गंगवार ओसी कलक्ट्रेट हैं।