प्राकृतिक सौंदर्य का एहसास करवाता है शहर का 'आदित्य इंपीरियल' Aligarh news
स्वर्ण जयंती नगर स्थित अपार्टमेंट के लोगों में पारिवारिक रिश्ते भी बेमिसाल।
अलीगढ़ [जेएनएन] स्वर्ण जयंती नगर स्थित आदित्य इंपीरियल अपार्टमेंट में प्राकृतिक सौंदर्य का एहसास होता है। अपार्टमेंट में 70 फीसद ओपन क्षेत्र है। 30 फीसद में दो टॉवरों हैं। सात मंजिला टॉवरों में 84 फ्लैट हैं। हर फ्लैट में प्राकृतिक रोशनी आती है। सुबह सूरज की किरणें निकलती हैं तो हरियाली के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का एहसास होता है। 55 परिवार इस अपार्टमेंट में रहते हैं।
कॉमन हॉल में आयोजन
परंपरा व संस्कृति की यहां धारा बहती है। दीवाली पर लोग परिवार के साथ सामूहिक रोशनी करते हैं। अन्नकूट प्रसाद बंटता है। होली पर टेसू के फूलों की होली होती है। कॉमन हॉल में दुर्गापूजा, नवरात्र पर भजन संध्या होती है। इनडोर गेम्स हॉल
अपार्टमेंट में इनडोर गेम्स के लिए अलग से हॉल है। यहां शतरंज, टेबल टेनिस आदि की व्यवस्था है। अपार्टमेंट में 104.6 एफएम तड़का के स्टेशन हेड योगेंद्र शर्मा का आशियाना है। यह सोसाइटी के आयोजनों के मुख्य संयोजक की भूमिका में रहते हैं। शर्मा बताते हैैं कि यहां के लोग बेहद अच्छे है।
सुल्तानपुर के गुरुजी
सुल्तानपुर जिले के डॉ, अवनीश कुमार सिंह डीएस कॉलेज में शिक्षक हैं। वे बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी जटिलताओं को दूर करते हैं। सक्रियता के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
केमिकल उत्पादन में बड़ा नाम
अपार्टमेंट में क्वालिटी रेस्टोरेंट के मालिक राजीव कपूर का भी फ्लैट है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केमिकल उत्पादन क्षेत्र में खास स्थान रखने वाले मनीष मांगलिक कहते हैं कि यहां बच्चे और बड़े सभी अच्छे हैं।
संरक्षक की भूमिका में है यूसी गुप्ता
आदित्य इंपीरियल अपार्टमेंट में आधिकारिक सोसाइटी का भले ही गठन न हुआ हो, मगर आयोजन खूब होते हैं। स्पेयर पाट्र्स निर्माता यूसी गुप्ता संरक्षक की भूमिका में रहते हैं।
पर्यावरण प्रेमी मीनाक्षी गौतम
अपार्टमेंट में हरे-भरे पार्क हैं। बागवानी है। यू तो माली भी हैं। नेतृत्व मीनाक्षी गौतम करती हैं। इनके हाथ के लगे 70 से अधिक पौधे वृक्ष का रूप ले चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।