विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एएमयू में 25 से 27 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, शिक्षा में AI और मानवीय मूल्यों पर मंथन

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:11 AM (IST)

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 25 से 27 नवंबर तक 'शिक्षा 6.0 और विकसित भारत 2047' विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित होगा। इसमें शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका और मानवीय मूल्यों के बीच संतुलन पर मंथन किया जाएगा।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. एएमयू में 25-27 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन।

  2. शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मानवीय मूल्यों पर मंथन।

  3. 'शिक्षा 6.0 और विकसित भारत 2047' मुख्य विषय।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। शिक्षा के बदलते स्वरूप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका और मानवीय मूल्यों के बीच संतुलन बनाने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मंथन होगा। शिक्षा विभाग की ओर से 25 से 27 नवंबर तक ‘शिक्षा 6.0 और विकसित भारत 2047’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसका उद्घाटन 25 नवंबर को सुबह 11 बजे जेएन मेडिकल कालेज सभागार में होगा।

शिक्षा 6.0 और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर होगी बात

विभागाध्यक्ष प्रो. नखत नसीरीन ने सोमवार को मीडिया को बताया कि कुलपति प्रो. नईमा खातून मुख्य अतिथि के रूप में सेमिनार का उद्घाटन करेंगी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो. मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी, प्रो. इकराम हुसैन और जेएन मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रो. अंजुम परवेज विशिष्ट अतिथि होंगे। सेमिनार में भारत सहित यमन और श्रीलंका के शिक्षाविद भी विचार रखेंगे। इसमें पारंपरिक शिक्षक केंद्रित शिक्षा से तकनीक आधारित और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण व्यवस्था की ओर बढ़ने पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- पुलिस झंडा दिवस पर अलीगढ़ SSP नीरज जादौन ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, DGP का संदेश सुनाया

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में दो नए डिप्टी एसपी तैनात, सीओ छर्रा महेश कुमार का कानपुर तबादला

शिक्षा विभाग में 25 से अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

विशेष रूप से शिक्षा 5.0 और 6.0 के संदर्भ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मानवीय बुद्धिमत्ता के समन्वय, नैतिक नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर मंथन होगा। पत्रकार वार्ता में प्रो. साजिद जमाल, प्रो. आफताब अहमद अंसारी, पीआरओ उमर सलीम पीरजादा, डा. अंजुम अहमद, डा. नूरा अब्दुल कादिर और डा. मोहम्मद इमरान भी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।