कल्याण के घर आज सबसे बड़ी दावत: 100 बीघा में सजा पंडाल, 80 तरह के व्यंजन और डेढ़ लाख लोगों का खाना
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह और सौरभ सिंह की सगाई आज अलीगढ़ में होगी। इस भव्य समारोह ...और पढ़ें

फाइल।
HighLights
संदीप सिंह और सौरभ सिंह की आज सगाई
सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ समारोह में होंगे शामिल
भव्य पंडाल, डेढ़ लाख लोगों के लिए भोजन व्यवस्था
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के परिवार में शनिवार को दोहरी खुशियों का जश्न होगा। उनके पौत्र एवं बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और छोटे पौत्र सौरभ सिंह की सगाई होगी। तालानगरी में करीब 100 बीघा में भव्य पंडाल सजाया गया है। डेढ़ लाख लोगों के भोजन और 80 तरह के व्यंजनों की व्यवस्था है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत एक हजार से अधिक वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना है।
संदीप की सगाई मेघना चौधरी और सौरभ की मुजफ्फरनगर की अंतरा त्यागी से होगी। मशहूर गायक कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। संदीप और मेघना का विवाह 26 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है।
दोपहर में आएंगे सीएम योगी
समारोह 12 बजे शुरू होगा। रात तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ से राजकीय हेलीकॉप्टर से दोपहर 2:55 बजे तालानगरी स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल जाएंगे और 3:05 से 3:25 बजे तक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 3:30 बजे हेलीपैड पहुंचकर 3:35 बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के भी पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- संदीप की मेघना चौधरी संग सगाई तो भाई सौरभ पहनाएंगे अंतरा त्यागी को अंगूठी, अलीगढ़ में 500 गांवों की 'शाही दावत'
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आएंगे
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर 12:15 बजे समारोह में पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य विभागीय अधिकारियों व ब्रजेश पाठक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अंडमान-निकोबार के उप राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा सुबह 10:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेंगे। वे टीकाराम कालोनी में एसजेडी मेमोरियल स्कूल में आयोजित जलवायु परिवर्तन संवाद में शामिल होकर सगाई समारोह में पहुंचेंगे।
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री दोपहर साढ़े तीन बजे सगाई समारोह में शामिल होने आएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह दोपहर साढ़े तीन बजे कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी) दोपहर चार बजे शादी समारोह में शामिल होंगे।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी भी जाएंगीं
यूपीआरएनएसएस के सभापति प्रेम सिंह शाक्य दोपहर ढाई बजे कार्यक्रम में पहुुचेंगे। उत्तर शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी शाम बजे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलीगढ़ पहुंचेंगी। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी माैर्य शाम बजे आएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।