Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News : आरएमएसपीयू के सुस्त निर्माण के लिए ठेकेदार पर लगा पौने दो करोड़ रुपये का जुर्माना

    By Jagran NewsEdited By: Anil Kushwaha
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 01:18 PM (IST)

    Aligarh News राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्‍य विश्‍वविद्यालय का निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। निर्माण कार्य को देखकर योगी आदित्‍यनाथ भी नाराज ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में आरएमएसपीयू का निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमएसपीयू) का निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. सुधीर एम बोबडे, जिले के नोडल अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीएम इंद्र विक्रम सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अफसर धीमे निर्माण के लिए पूर्व में ही कई बार नाराजगी जता चुके हैं लेकिन इसके बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है। अब जिला प्रशासन ने ठेकेदार पर धीमे निर्माण के लिए 1.75 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जून 2023 से पहले ठेकेदार को इस विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने रखी थी आधारशिला

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2019 में इगलास विधानसभा के उपचुनाव के समय स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से राज्य विवि की घोषणा की थी। इससे लंबे समय से राज्य विवि की मांग कर रहे छात्रों की आंखों में भी सुनहरा भविष्य चमक उठा था। 14 सितंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं विश्वविद्यालय की नींव रखने के लिए अलीगढ़ आए थे। लोधा मूसेपुर गांव में उन्होंने सीएम योगी के साथ विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी हिसार की ईश्वर सिंह एसोसिएट कंपनी को दी गई।

    एक साल से अधिक समय पूरा

    नींव रखे हुए अब एक साल से अधिक समय पुरा हो चुका है, लेकिन अब तक राज्य विश्वविद्यालय का एक चौथाई निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हुआ है। सीएम से लेकर डीएम तक तक निरीक्षण में सुस्त निर्माण के लिए नाराजगी जता चुके हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अब कुछ दिन पहले सुस्त निर्माण के लिए बड़ी कार्रवाई की है। ईश्वर सिंह एसोसिएट पर 1.75 करोड़ का जुर्माना लगाया है। निर्देश दिए गए हैं कि अगर अब भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आती है तो आगे और भी कठोर कार्रवाई होगी। हर हाल में जून 2023 से पहले राज्य विश्वविद्यालय को हैंड ओवर करना है।

    इसे भी पढें : Aligarh News : अलीगढ़-कासगंज गंगा क्षेत्र में दिखेगी डाल्‍फिन की अठखेलियां, बनेंगे चार वाच टावर

    नोडल अधिकारी ने दी ब्लैक लिस्टेड की चेतावनी

    जिले के नोडल अधिकारी व कारगार विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर आए थे। उन्होंने डीएम के साथ विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ठेकेदार को चेतावनी दी कि अगर समय से निर्माण नहीं होता है तो फिर फर्म को ब्लैक ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी।

    इनका कहना है

    राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है। धीमे निर्माण कार्य के लिए 1.75 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन में भेज दी गई है। प्रयास किए जा रहे हैं कि समय से निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

    - इंद्र विक्रम सिंह, डीएम