Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अलीगढ़ में सिविल डिफेंस के लिए आए 300 आवेदन,120 का चल रहा सत्यापन, पुलिस के हाथ होंगे मजबूत

    By Anil KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2022 06:48 PM (IST)

    अलीगढ़ में इन दिनों सिविल डिफेंस की भर्ती प्रक्रिय चल रही है। ये आपात स्‍थिति में पुलिस प्रशासन की मदद करेंगे। इसीलिए इनका गठन किया जा रहा है। अलीगढ़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन की मदद के लिए जिले में सिविल डिफेंस का गठन किया जा रहा है।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन की मदद के लिए जिले में सिविल डिफेंस का गठन किया जा रहा है। इसको लेकर जिले में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सहायक उप नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया क‌ि सिविल डिफेंस शहर में शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं किसी भी प्रकार की आपदा में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करता है। उन्होंने बताया क‌ि अब तक जवान भर्ती के लिए कुल 300 फार्म म‌िले हैं। इनमें से 120 फार्म पुलिस सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के तैयार कर भेजे गए हैं।अन्य के दस्तावेज देखे जा रहे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भर्ती प्रक्रिया शुरू

    शासन से मंजूरी के बाद जिला प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्काउट गाइड, छात्र-छात्राओं, नेहरू युवा कल्याण केंद्र से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। 18 से 40 वर्ष इनकी उम्र की सीमा तय की है। ये जवान महामारी, आपदा, आगजनी, सार्वजनिक सुरक्षा, जागरूकता अभियानों में सहयोग करेंगे। वर्तमान में जिले की आबादी 38,74,408 है। योजना के मुताबिक यहां पर चीफ वार्डन तैनात किया जाएगा। 20 हजार की आबादी पर एक वार्डन तैनात होगा।

    दो सेवाओं के लिए सिविल डिफेंस करेगी काम

    अलीगढ़ समेत नौ जिलों में सिविल डिफेंस को मंजूरी मिली है। इनमें फिरोजाबाद, आजमगढ़, बांदा, मीरजापुर, फर्रुखाबाद, बस्ती, अयोध्या, गोंडा शामिल हैं। 12 सेवाओं के लिए सिविल डिफेंस काम करेगी। इनमें मुख्यालय सेवा, संचार सेवा, वार्डन सेवा, सर्च एंड रेस्क्यू सेवा, अग्निशमन सेवा, पूर्ति सेवा, कल्याणकारी सेवा, डिपो-ट्रांसपोर्ट सेवा, प्रशिक्षण सेवा, शव निस्तारण सेवा, साल्वेज सेवा शामिल हैं।

    1962 में प्रदेश में सिविल डिफेंस का गठन

    प्रदेश में 1962 में सिविल डिफेंस का गठन हुआ था। इसका मकसद आम आदमी को सुरक्षा व्यवस्था संभालने का जिम्मा देना है। फिलहाल 14 जिलों में इसका संचालन हो रहा है। पिछले दिनों शासन स्तर से प्रदेश के नौ और जिलों से सिविल डिफेंस के गठन का प्रस्ताव मांगा गया था। इनमें अलीगढ़ भी था। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव को शासन को भेजा। शासन से इसके गठन को मंजूरी मिल गई है।